जमीनी विवाद के कारण 2 सगे भाइयों की हुई हत्या
जमीनी  विवाद के कारण 2 सगे भाइयों की हुई हत्या
Share:

दमोह। जमीन विवाद में फिर हत्या दो सगे भाइयो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय आरोपियों ने गोली मरी सुबह करीब 10 बजे घर में घुसकर हमला किया। घायल भाईयो को जिला अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई थी। हिनौता घाट गांव की यहाँ घटना है। यहाँ पथरिया थाना लगता है।

आरोपियों ने हरिशंकर शुक्ला को भी घायल कर दिया है। हरिशंकर शुक्ला ने बताया की यहाँ सब जमीनी मामला है। 2021 में हरिशंकर शुक्ला ने 3 एकड़ जमीन  खरीदी तभी से आरोपी परिवार से विवाद चल रहा था। सालभर पहले आरोपी ने झूठे हत्या के मामले में फसाया था। झूठे हत्या के मामले की (सीबीआई ) जांच चल रही है। तब से ही आरोपी  हमेशा झगड़ने का प्रयास करते  थे,और आज दोंनो सगे भाईयो को गोली मार दी।   

आज थ्रेसिंग की गाड़ी आरोपियों खेत में थी,आरोपियों के खेत में जाने का रास्ता मेरे खेत में से है। आज मेने आरोपियों का ट्रैक्टर मेरे खेत से निकालने से माना कर दिया। उसके बाद आरोपी जाहर सिंह, उम्मेद सिंह, माखन सिंह, अर्जुन सिंह हथियार लेकर मेरे घर चलाये और हथियारों से गोलीयां चलाना शुरू कर दिया। मेरे पिता बद्री शुक्ला (68) और बड़े पिताजी रामसेवक शुक्ला (65) घर के बाहर थे। 

मेरे पिताजी ने देखा आरोपी बंदूके लेकर मेरे घर की तरफ चले आरहे थे। और घर में आकर गोलियां चलने लगे ,और गोलियां इस तरह चली की 2 सगे भाइयों घायल कर दिया।  में अपने घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर मैंने दो हवाई फायर किए।  हवाई फायर करने के कारण आरोपी मेरे घर से भाग गए। जिनको गोली लगी वो मेरे पिता और बड़े पिता थे। जब तक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे , तो स्वास्थ्य केंद्र वालो ने जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

भारत को मिलेगी 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए किन शहरों में चलेगी?

उमा भारती ने फूलों की बारिश से किया शिवराज सिंह का स्वागत, CM ने पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद

उज्जैन में मोबाइल ब्लास्ट से बुजुर्ग की मौत, चार्जिंग के दौरान हुआ विस्फोट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -