नाभा जेल ब्रेक मामला: बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार
नाभा जेल ब्रेक मामला: बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार
Share:

चंडीगढ़। नाभा जेल ब्रेक के आरोपी जतिंदर सिंह टोनी नामक शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है, टोनी को उसके साथी सतनाम के साथ पकड़ा गया है। इन दोनों का ही संबंध बब्बर खालसा से है। दोनों को पकड़ने के लिए, पंजाब पुलिस ने उत्तरप्रदेश एटीएस के साथ साझा अभियान चलाया था और उसे उत्तरप्रदेश के लखीमपुर से पकड़ लिया गया।

इसी बीच जानकारी सामने आई है कि राजपुरा नाभा जेल ब्रेक की साजिश में शामिल आरोपी गुरजीत सिंह लाडा को पुलिस ने पकड़ लिया। वह एक चार पहिया वाहन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, रास्ते में राजपुरा में उसे पकड़ लिया गया।

उसके वाहन से 30 बोर की पिस्टल, 44 कारतूस, वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड, नकली पासपोर्ट आदि बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि नाभा जेल ब्रेक के आरोपी जतिंदर सिंह पर आरोप था कि, उसने वर्ष 2016 में हुए नाभा जेल ब्रेक के आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। माना जा रहा है कि उत्तरप्रदेश पुलिस की मदद से पकड़ा गया टोनी और उसका साथी पंजाब में किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे।

यह जानकारी भी सामने आई कि नाभा जेल ब्रेक के आरोपी अमनदीप और रिंपल के बीच फोन पर अफसर से डील हो जाने की बात भी लीक हुई थी। बताया जा रहा है कि, इन आरोपियों ने नाभा जेल में बंद कैदियों को जेल से बाहर करवाने और उन्हें नेपाल तक पहुॅंचाने के लिए कथिततौर पर उत्तरप्रदेश पुलिस से सांठ-गाॅंठ की थी। ये आरोपी चाहते थे कि, जेल में बंद बब्बर खालसा के आतंकियों को बाहर लाया जाए।

ऐसे में इन लोगों ने उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घूस की पेशकश की थी। आरोपियों से अधिकारी ने लगभग 45 लाख रूपए, घूस की पहली किश्त के तौर पर लिए थे। इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद उत्तरप्रदेश के प्रमुख सचिव गृह विभाग, ने एडीजीपी को मामले की जाॅंच सौंप दी थी। जाॅंच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उत्तरप्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारी आतंकियों के संपर्क में हैं। बब्बर खालसा के ये आतंकी फिराक में थे कि वे किसी भी तरह से नेपाल भाग जाऐं।

दाऊद इब्राहिम का भाई,इकबाल कास्कर गिरफ्तार

चुनावी रंजिश में चली गोलियाॅं

दिल्ली में तेज़ाब धुला अदरक जब्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -