लॉक डाउन के बीच ढहाया जाएगा 187 वर्ष पुराना ऐतिहासिक अमृतांजन पुल
लॉक डाउन के बीच ढहाया जाएगा 187 वर्ष पुराना ऐतिहासिक अमृतांजन पुल
Share:

मुंबई:  देश भर में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच लोनवला के समीप स्थित ऐतिहासिक अमृतांजन पुल को धमाके के जरिए ढहाया जाएगा। 187 वर्ष पुराना यह पुल मुंबई और पुणे को जोड़ता है। शुक्रवार को अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ के जिलाधिकारी ने महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) को 4 से 14 अप्रैल के बीच पुल को ध्वस्त करने की इजाजत दी है।

अधिकारी ने कहा कि चूंकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के कारण ट्रैफिक काफी कम हो गया है, इसलिए अधिकारियों ने 187 वर्ष पुराने पुल को गिराने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पर 10 किलोमीटर के हिस्से पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। अमृतांजन पुल बीते कई वर्षों से वाहनों के आवागमन के लिए बंद है क्योंकि यह जर्जर स्थिति में है।

अधिकारी ने बताया कि MSRDC ने पहले पुल के संरक्षण भारतीय रेलवे को पत्र भेजकर इसे ध्वस्त करने की इजाजत मांगी थी। इसके अलावा सुरक्षा प्रदान करने और आवागमन को नियमित करने के लिए जिलाधिकारी और राज्य राजमार्ग पुलिस से भी संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि  1830 में अंग्रेजों द्वारा इस पुल का निर्माण किया गया था। इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

भारत की मदद के लिए आगे आया वर्ल्ड बैंक, कोरोना से लड़ने के लिए देगा इतने करोड़ डॉलर

आंध्र प्रदेश : राज्य में 12 नए मामले आए सामने, कुल इतने लोग हुए कोरोना संक्रमित

भारतीय इकॉनमी को बड़ा झटका देगा कोरोना, ADB ने घटाया आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -