असम में 1800 लोग गिरफ्तार, बाल विवाह पर पुलिस का एक्शन शुरू
असम में 1800 लोग गिरफ्तार, बाल विवाह पर पुलिस का एक्शन शुरू
Share:

गुवाहाटी: असम पुलिस ने सूबे में बाल विवाह (Child Marriage) के मामलों में आज यानी शुक्रवार (3 फ़रवरी) से कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक 1800 लोगों को अरेस्ट किया है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने बताया था कि राज्य में बाल विवाह को लेकर 4004 मामले दर्ज किए गए हैं। 

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार (2 फ़रवरी) को बताया था कि उनकी सरकार राज्य में बाल विवाह को खत्म करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। यही नहीं उन्होंने कहा था कि इन केसों में कार्रवाई 3 फरवरी से आरंभ कर दी जाएगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए बताया कि असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के 4004 केस दर्ज किए हैं। पुलिस की कार्रवाई 3 फरवरी से आरंभ हो जाएगी। 

उन्होंने कहा था कि, मैं सभी से सहयोग का अनुरोध करता हूं।  दरअसल, गत माह ही असम कैबिनेट ने बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया था और सभी हितधारकों से इन मामलों में सहयोग मांगा था। यही नहीं सरकार ने 14 साल से कम आयु की लड़कियों से विवाह करने वाले पुरुषों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई वाले प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।

कभी इंदिरा गांधी ने BBC पर लगाया था बैन, आज मोदी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने को कांग्रेस क्यों बैचैन ?

सीएम केजरीवाल तक पहुंची शराब घोटाले की आंच, आरोपियों से सांठगांठ का इल्जाम - ED की चार्जशीट

आम जनता को सरकार का बड़ा तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -