FB पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवक ने किया लड़के के साथ दुष्कर्म
FB पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवक ने किया लड़के के साथ दुष्कर्म
Share:

मुंबई : मुंबई में एक 15 साल के टीनएज लड़के के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया गया व इसका आरोपी भी मुंबई पुलिस के रिटायर्ड पुलिस कमिश्नर का बेटा निकला. आरोपी कम्प्यूटर इंजीनियर है और उसका नाम मिलिंद शेटे है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मिलिंद शेटे ने FB पर लड़की का फर्जी प्रोफाइल बनाकर कांदीवली के एक 15 साल के लड़के को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़के ने यह रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। कुछ दिनों बाद शेटे ने इसी फर्जी प्रोफाइल से लड़के को किसी लड़की की न्यूड फोटोज भेजी और लड़के से भी उसकी न्यूड फोटोज मांगी। लड़का शेटे के जाल में फंस गया और उसने अपनी न्यूड फोटोज उस फर्जी प्रोफाइल पर भेज दिए जो ‘Vaibhavi Cute Pie’ के नाम से मिलिंद ने ही बनाया था। यह घटना इसी साल जनवरी की है। लड़का अपनी न्यूड फोटोज को भेजकर फंस गया था। कुछ दिनों बाद शेटे का लड़की के नाम से बनाया गया फेक अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया। बाद में इस लड़के के फेसबुक अकाउंट पर किसी तीर्थ शर्मा का मैसेज आया।

इसमें लिखा गया था, “तुम्हारी न्यूड फोटोज एक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।” लड़के ने इस वेबसाइट को चेक किया, लेकिन उसे वहां ये फोटोज नहीं मिले। उसने तीर्थ को एफबी पर ही मैसेज भेजा कि उसकी तो कोई न्यूड फोटो उस वेबसाइट पर नहीं है। जवाब में तीर्थ ने कहा, “तुम्हारी न्यूड फोटो रिशी सोनेचा ने वेबसाइट पर अपलोड की है। तीर्थ ने कहा कि अगर तुम्हें फोटोज डिलीट कराने हैं तो सोनेचा से रिक्वेस्ट करो।”लड़के ने फेसबुक पर सोनेचा का अकाउंट सर्च किया और उससे कहा कि वह उसकी न्यूड फोटो डिलीट कर दे। सोनेचा ने लड़के को एक हाउसिंग सोसाइटी की छत पर बुलाया। लड़का जब वहां पहुंचा तो वह सोनेचा को देखते ही पहचान गया, क्योंकि दोनों एक ही इलाके में रहते हैं। दरअसल, सोनेचा और शेटे एक ही आदमी थे। 

शेटे ने लड़के को अपने जाल में उलझाने के लिए कहा कि वह खुद सोनेचा से परेशान है। यहां शेटे ने लड़के का यौन शोषण करते हुए कहा कि उसे सोनेचा ने ऐसा करने को कहा है। इसके बाद शेटे ने सोनेचा के नाम पर दो बार और लड़के का यौन शोषण अपने घर बुलाकर किया। लड़के ने जब FB अकाउंट बंद कर दिया तो शेटे उसके फोन पर धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। सोनेचा उर्फ मिलिंद शेटे ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी फोटोज और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद लड़के का करीब चार महीने तक यौन शोषण किया गया। लड़के ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया था। एक दिन लड़के की मां ने उसके मोबाइल फोन पर सोनेचा का धमकी भरा मैसेज देखा तो उससे पूछताछ की। लड़के ने सारी बात अपनी मां को सिलसिलेवार तरीके से बता दी। इसके बाद लड़के के पेरेंट्स उसे 10 जुलाई को पुलिस स्टेशन ले गए और वहां शेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने 10 जुलाई की शाम शेटे को अरेस्ट कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। 

पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि लड़के को जिन FB अकाउंट्स से मैसेज आते थे, वे सभी शेटे ही ऑपरेट करता था या इस साजिश में उसके कुछ और भी साथी शामिल थे। इस घटना का पर्दाफाश कुछ इस प्रकार हुआ की लड़के की माँ ने एक दिन मोबाईल पर सोनेचा का धमकी भरा मैसेज पढ़ लिया व इस पर अपने बेटे से पूछताछ की इस दौरान लड़के ने अपनी माँ को सारी बात बता दी. इसके बाद लडके के परिवार वाले 10 जुलाई को शेटे के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए. मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने तुरंत ही उसी शाम शेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आगे अपनी कार्यवाही में यह भी जानने का प्रयास कर रही है की शेटे के साथ इस साजिश में और कौन कौन शामिल है.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -