मुंबई-गोवा मार्ग हादसा,14 शव निकाले,कैजुअल्टी बढ़ने की संभावना
मुंबई-गोवा मार्ग हादसा,14 शव निकाले,कैजुअल्टी बढ़ने की संभावना
Share:

महाड़ : राज्य सरकार द्वारा ब्रिटिश कालीन पुल ढह जाने की न्यायिक जांच करवाने की घोषणा की गई है। यह हादसा सावित्री नदी पर निर्मित पुल के ढह जाने से हुआ था। दरअसल यहां पर बारिश के इस मौसम में एक बस पुल से गुजर रही थी। इस दौरान पुल ढह गया और दुर्घटना हो गई। ऐसे में कुछ लोग नदी में गिर गए और इन लोगों को तलाश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नदी से करीब 14 शवों को निकाला गया है। इस दुर्घटना में मरने वालों को लेकर सही आंकलन नहीं हो पाया है।

दरअसल कुछ लोग अभी भी लापता हैं जिनकी संख्या 42 बताई जा रही है। ये लोग दो बसों में सवार थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पुल ढहने की न्यायिक जांच करवाने की घोषणा भी की। इस मामले में परिवहन मंत्री दिवाकर राओटे ने दुर्घटना का शिकार हुई दोनों ही बसों के कर्मचारियों के आश्रित को नौकरी या फिर 10 लाख रूपए का मुआवजा देने की घोषणा की।

गौरतलब है कि यह पुल मुंबई-गोवा हाईवे पर महाड और पोलादपुर के बीच निर्मित है। यह काफी पुराना पुल है जिसे ब्रिटिश राजव्यवस्था के दौरान बनाया गया था। हादसे में दो बसें प्रभावित हुई हैं जिसमें 17 यात्री थे। दूसरी बस में सवार यात्रियों को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली। हादसे को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने हेल्प लाईन नंबर 02141 222118 जारी किया गया है इतना ही नहीं 1077 नंबर भी जारी किया गया है। बसों और लोगों की खोज की जा रही है। बसों की खोज के लिए 300 किलो वजनी चुंबक का उपयोग हो रहा है।

वायुसेना का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त

आधे हिंदुस्तान में बारिश ने मचाया हाहाकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -