IPL 2022: मुंबई को दोहरा झटका, मैच भी हारे और रोहित शर्मा पर 12 लाख का जुर्माना भी लगा.. जानें क्यों ?
IPL 2022: मुंबई को दोहरा झटका, मैच भी हारे और रोहित शर्मा पर 12 लाख का जुर्माना भी लगा.. जानें क्यों ?
Share:

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस को IPL 2022 के अपने पहले ही मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से शिकस्त झेलन पड़ी है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा को लिए यह मुकाबला दोहरे नुकसान वाला रहा। पहला तो टीम मैच हार गई, बाद में उनके ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना अलग लगा दिया गया। दरअसल, DC के खिलाफ मैच में मुंबई के गेंदबाजों के स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान रोहित पर यह जुर्माना लगा है।

IPL मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया है कि मुंबई इंडियंस टीम पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। ओवर गति से संबंधित यह टीम की पहली गलती है, इसलिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि ओवर रेट मतलब बॉलिंग साइड द्वारा एक घंटे में फेंके गए ओवर्स का एवरेज होता है। 

ICC के नियमों के अनुसार, ODI और टी-20 मुकाबले में एक घंटे के अंदर 14.1 ओवर, वहीं टेस्ट मैच में 14.2 ओवर फेंकने होते हैं। ODI मैचों में बॉलिंग साइड को 50 ओवर फेंकने के लिए कुल 3.5 घंटे का वक़्त दिया जाता है। वहीं, टी-20 मुकाबलों में टीम को एक घंटे और 25 मिनट में एक पारी समाप्त करनी होती है, यानी अपना 20 ओवर का कोटा फेंकना होता है। इसमें देर होने पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगता है। 

IPL 2022: दो बार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके हैं ललित यादव, अब दिल्ली की तरफ से मुंबई को धोया

IPL 2022: 205 रन बनाने के बाद भी कैसे हार गई RCB ? पढ़ें पंजाब की जीत की इनसाइड स्टोरी

नितेंद्र रावत और ज्योति गावटे ने नई दिल्ली मैराथन में हासिल की जीत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -