आटे की चक्कर में चली गई 11 लोगों की जान, जानिए क्या है मामला
आटे की चक्कर में चली गई 11 लोगों की जान, जानिए क्या है मामला
Share:

इस्लामाबाद: पाक में में रमजान के समय आटे के लिए हुई छीना-झपटी में अकेले पंजाब प्रांत में ही 11 लोगों की मौत हो गई। ये लोग सरकार द्वारा बाँटे जा रहे फ्री का आटा लेने के लिए गए हुए थे। ये मौतें अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों में हुई थी। मृतकों में महिलाएँ भी शामिल हैं। जब एक तरफ पाकिस्तान में आटे के लिए हंगामा मच गया था, तब उसी वक़्त अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर नमाज़ पढ़ी जा रही थी। इस कार्यक्रम में सैंडविच और पिज्जा बाँटा जा रहा था।

पहला केस पाक का बताया जा रहा है, जहाँ आटे की किल्लत ने जानलेवा रूप ले लिया है। खबरों का कहना है कि अकेले पंजाब प्रांत में फ्री का आटा पाने के चक्कर में अब तक 11 लोग जान से हाथ धो चुके है। मरने वालों में औरतें भी शामिल हैं। 11 मौतों के साथ साथ 60 पाकिस्तानी जख्मी हो चुके है। यह मारामारी ख़ास तौर पर दक्षिणी पंजाब के साहीवाल, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ़ और ओकारा जिलों में मची है। जिसके साथ साथ फैसलाबाद, जेहनियाँ और मुल्तान में भी आटे की छीना-झपटी में हिंसक घटनाओं की खबर भी सामने आई है।

 

यह भी कहा जा रहा है कि कई जगहों पर हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया है। पुलिस ने आटा बाँट रहे सेंटरों पर जरूरी इंतजाम न होने का इल्जाम लगाया है। पंजाब प्रांत के सीएम मोहसिन नकवी ने फ्री आटा सेंटरों की अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इसे दुरुस्त करने का फरमान भी सूना दिया है। बुधवार (29 मार्च 2023) को CM नकवी ने फ्री आटा सेंटरों को सुबह 6 बजे से खोलने के निर्देश भी दे दिए गए है।

'भारत और चीन हमारे पक्के दोस्त..', जानिए और क्या बोला रूस ?

यूरोपीय संघ ने लेबनान से बेलआउट के लिए आईएमएफ के साथ समझौता करने का आह्वान किया

US में घुसने वाले 6 लोगों की मौत...मृतकों में 4 भारतीय शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -