लॉकडाउन के बीच उड़ी फ्लाइट, भारत से 106 यात्री लंदन रवाना
लॉकडाउन के बीच उड़ी फ्लाइट, भारत से 106 यात्री लंदन रवाना
Share:

पणजी: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान ट्रेन, बस और मेट्रो के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पाबन्दी है, जिस वजह से कई विदेशी नागिरक भारत में फंसे हुए हैं। लॉक डाउन के दौरान गोवा में फंसे ऐसे ही 106 विदेशी नागरिकों को लंदन के लिए रवाना किया गया है।

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान विमानों का आवागमन भी बंद रखा गया है। जिसके बाद गोवा में फंसे 106 विदेशी नागरिकों को विशेष विमान के माध्यम से लंदन भेज दिया गया है। हालांकि प्रस्थान से पहले गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन लोगों की स्क्रीनिंग की गई और क्लियरेंस मिलने के बाद इन्हें लंदन के लिए रवाना किया गया है।

दूसरी ओर इंग्लैंड भी अपने लोगों को भारत से निकालने की कोशिश में लगा हुआ है। इस सप्ताह उनकी कई चार्टर फ्लाइट अमृतसर, नई दिल्ली, मुंबई, गोवा, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, बेंगलुरु, अहमदाबाद और कोलकाता आकर अपने नागरिकों को वापस ले जाएंगी। इससे पहले भी यूनाइटेड किंगडम के सैकड़ों लोग भारत से वापस अपने देश लौट चुके हैं।

अंग्रेज़ों के बाजार में बजेगा भारतीय दवा का डंका, ब्रिटिश सरकार ने दी मंजूरी

चीन को पहली चोट, हुंडई और पोस्को भारत में लगा सकती है प्लांट्स!

इन देशों की कंपनियों को भारत में निवेश के लिए लेनी होगी अनु​मति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -