100 मोदी और 100 अमित शाह आ जाएं, 2024 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी- मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा
100 मोदी और 100 अमित शाह आ जाएं, 2024 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी- मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनेगी। खड़गे मंगलवार (21 फ़रवरी) को नगालैंड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं, मगर सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि, '2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष भाजपा को हटा देगा। हम इस बारे में दूसरी पार्टियों के साथ भी चर्चा कर रहे हैं, वरना देश से लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी एक ऑटोक्रेट की तरह काम कर रहे हैं।' खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि, 'मोदी अक्सर कहते हैं कि वो अकेले इंसान हैं, जो देश का सामना करते हैं। इस देश में कोई दूसरा इंसान उन्हें छू नहीं सकता है। कोई लोकतांत्रिक शख्स ऐसा नहीं कह सकता है। आपको ये याद रखना चाहिए कि आप लोकतंत्र में हैं। आप तानाशाह नहीं हैं। आपको जनता ने चुना है और आपको चुनने वाले लोग 2024 में आपको सबक सिखाएंगे।'

कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने कहा कि, 'विपक्ष के गठबंधन की सरकार केंद्र में बनेगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी। हम दूसरी पार्टियों से बात कर रहे हैं। हम लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं, उनसे अपने आइडिया साझा कर रहे हैं। हम ये बात कर रहे हैं कि किस प्रकार 2024 का लोकसभा चुनाव जीतें। अब भाजपा बहुमत में नहीं आएगी। दूसरी पार्टियों को साथ लाकर कांग्रेस के नेतृत्व में हमें बहुमत मिलेगा। हम संविधान और लोकतंत्र के साथ चलेंगे।'

CM बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने दिया ये जवाब

'मुलायम यादव मेरे सपने में आए, साथ साइकिल चलाई..', साइकिल से दफ्तर पहुंचे तेजप्रताप

पहले खुद तोड़ने की सिफारिश की, अब धर्मस्थलों को बचाने का ढोंग कर रहे मनीष सिसोदिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -