पत्नी को मरवाने के लिए दांव पर लगाए 10 लाख, अब मिली उसी पति की लाश
पत्नी को मरवाने के लिए दांव पर लगाए 10 लाख, अब मिली उसी पति की लाश
Share:

इंडोनेशिया से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जिसमे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए खतरनाक षड्यंत्र रचा। वो प्रेमिका के साथ शिफ्ट होना चाहता था। ऐसे में उसने पत्नी को मारने के लिए 10 लाख रुपये में चार शूटर्स हायर किए। शूटर्स ने उसकी बीवी को गोली भी मारी मगर वो बच गई। तत्पश्चात, क्या हुआ आइए जानते हैं।

दरअसल, ये घटना इंडोनेशिया की है, जहां एक व्यक्ति ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को खत्म करने की रणनीति बनाई। वो व्यक्ति एक सैनिक था। उसने 10 लाख रुपये में चार शूटर्स को अपनी पत्नी की सुपारी दे दी। सुपारी के लिए रूपये उसने बहाने से अपनी ही सास से लिए थे। रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति ने शूटर्स से वादा किया था कि यदि हमले में पत्नी बच भी गई तब भी वो उन्हें आधी रकम देगा। मतलब हर हाल में वो पत्नी पर हमला करवाना चाहता था। और एक दिन वो वक़्त आ गया, जब हमलावरों ने उसकी पत्नी पर घात लगाकर हमला किया। उस समय महिला अपनी बेटी के साथ थी। हमलावरों ने उसके ऊपर एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद महिला चोटिल हो गई तथा उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। 

वही ये घटना CCTV में कैद हो गई तथा पुलिस इसी के आधार पर तहकीकात में जुट गई। बाद में चारों हमलावर पकड़ लिए गए। उनके बयानों के आधार पर महिला के पति की तलाश आरम्भ हुई, मगर वो नहीं मिला। कुछ सप्ताह बाद पुलिस को उसकी लाश मिली। कहा जा रहा है कि पकड़े के जाने के डर से उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं, हमलावरों में से एक ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति उनपर गुस्सा हो गया था क्योंकि हम उसकी पत्नी को मारने में नाकाम रहे थे। 

विशेष कार्य बल ने गुरुग्राम में गैंगस्टरों के लिए जाली पासपोर्ट बनाने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया

सड़क से जा रही कांवड़ यात्रा से ग्राम प्रधान शकीना को क्या समस्या ? रास्ता रोका, पत्थरों से हमला

'सॉरी, मम्मी-पापा... लड़के से हुआ था लेकिन मेरा प्यार झूठा नहीं था' लिखकर फंदे से झूल गया छात्र

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -