कश्मीर में कुदरत का कहर, बर्फीले तूफान से अब तक 10 जवान शहीद
कश्मीर में कुदरत का कहर, बर्फीले तूफान से अब तक 10 जवान शहीद
Share:

बांदीपुरा : हाल में मिली ताजा जानकरी में पता चला है कि कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 जवान शहीद हो गए हैं. मिली जानकरी के अनुसार बर्फीले तूफ़ान की वजह से सीमा के पास गुरेज सेक्टर में हुई हिमस्खलन की घटना में कई जवान दब गए थे, जिसमे से 10 जवान के शहीद होने की जानकारी मिली है. जिसमे 7 जवानों के शव निकाल लिए गए हैं. वही जेसीओ सहित छह जवानों को बचा लिया गया है.

बता दे कि ख़राब मौसम के चलते जम्मू कश्मीर सहित अन्य इलाको में भरी बर्फ़बारी के साथ तूफ़ान की घटनाये घटित हो रही है. जिसमे बर्फीले तूफान के साथ हिमस्खलन का सिल‍सिला देखा जा रहा है. जिसमे जनजीवन के अस्तव्यस्त होने के साथ भारतीय सीमा पर जवानों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. हिमस्खलन की घटना में 7 जवानों की मौत हो गयी है, वही हिमस्खलन की एक और घटना में सेना का एक निगरानी वाहन लापता हो गया था, जिसमे 3 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है.

ज्ञात हो कि बुधवाार से अब तक कश्मीर में हिमस्खलन की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. जिसमे सेना के एक मेजर सहित करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है. इस इलाके में अलर्ट जारी किया जा चूका है, जिसमे लोगो को घर में रहने की सलाह दी जा रही है, वही बचाव कार्य किया जा रहा है.

कश्मीर में कुदरत का कहर, हिमस्खलन से 5 जवानों की मौत, 4 लापता

इटली में पहले भूकंप और अब हिमस्खलन, 30 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -