आर्म्स एक्ट मामला: इन पांच कारणों से बरी हुए सलमान
आर्म्स एक्ट मामला: इन पांच कारणों से बरी हुए सलमान
Share:

आर्म्स एक्ट मामले में बुधवार को सलमान खान निर्दोष साबित हुए। जज ने महज़ डेढ़ लाइन का फैसला सुनाते हुए मिनटों में सलमान को बरी कर दिया। अब हम आपको वो कारण बतातें हैं जिनके कारण सलमान बरी हुए :-

1. संदेह का लाभ
सरकारी वकील का मानना है कि सलमान को संदेह का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर सरकारी वकील की ओर से ऊपरी अदालत में अपील की जाएगी। इधर, विश्नोई समाज के वकील ने का कहना है कि फैसले की कॉपी मिलने के बाद आगे की रणनीति पर विचार होगा।  

 2. सबूतों का अभाव
सलमान के वकील का कहना है कि सलमान के खिलाफ पेश हुए सबूत पर्याप्त नहीं थे। साथ ही सबूत कमजोर थे। वहीं, सरकारी पक्ष सलमान के खिलाफ कोई भी निर्णायक साक्ष्यों पेश नहीं कर पाए।  

 3. बरी होना ही था
मशहूर वकील उज्जवल निकम के मुताबिक, इस केस में बरी होने की उम्मीद पहले ही थी। उस वक्त उनका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। ऐसे में कोर्ट को इस प्रकार के हथियार के इस्तेमाल का सबूत मिलना कठिन था।  

4. गवाह नहीं था  
1998 के इस मामले में सलमान के खिलाफ कोई गवाह नहीं था। 

5.पुलिस और प्रोसिक्यूशन की नाकामी 
वकील आभा सिंह ने का कहना है कि हमको आशा ही नहीं विश्वास था कि जिस तरीके से सलमान और उनके वकील न्याय का मजा उड़ा रहे थे। पुलिस और प्रोसिक्यूशन को सबूत पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह एक तरह से पुलिस और प्रोसिक्यूशन का मजाक है। 
 

कोर्ट रूम ? 
जज- आपको (सलमान) कुछ कहना है?

सलमान- जी नहीं

जज- सबूत और गवाह यह साबित नहीं कर पाए कि उस रात आपके पास हथियार थे। 

बरी हो गये सलमान, पर थमे नहीं कोर्ट के चक्कर

सलमान के लिए आसाराम से चार गुना ज्यादा सुरक्षा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -