राहुल लौटे, पार्टी की रणनीति पर होगी बात
राहुल लौटे, पार्टी की रणनीति पर होगी बात
Share:

नईदिल्ली ।  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली पहुच गए हैं दरअसल वे अवकाश पर विदेश गए थे। माना जा रहा है कि उनके आने के बाद अब पार्टी 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर देगी। राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। उन्होंने पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी से भेंट की। इस दौरान विभिन्न राज्यों की चुनावी स्थिति पर भी चर्चा हुई दरअसल इस बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रियंका गांधी व राहुल गांधी आदि राहुल गांधी के घर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी से भेंट करने के बाद राहुल गांधी ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की। अब वे यूपी से आने वाले नेताओं के साथ भेंट करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस व समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनाव के ही साथ निर्वाचन लड़ने की बात पर आगे बढ़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस व पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है और वह चुनाव में 9 मसलों पर लड़ना चाहती है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलवान

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जताया विरोध, हुई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -