छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जताया विरोध, हुई हाथा-पाई
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जताया विरोध, हुई हाथा-पाई
Share:

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अपील पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी के विरूद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, चांपा और धमतरी में  कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पुलिस दोनों ही पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर कांग्रेसी घायल हो गए।

कांग्रेसियों में धक्का मुक्की हुई और जमकर लाठी चार्ज हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा समेत बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर की ओर मार्च निकाला। कलेक्टर तिराहे पर लोहे की जालियों व डिवाइडर समेत कलेक्टर परिसर को हर ओर से बंद कर छावनी में बदल दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस के दल ने विकास उपाध्याय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं ने कलेक्ट्रेट गार्डन में दाखिल होने का प्रयास किया। तो दूसरी ओर पुलिस ने उसे पकड़कर भीड़ में धकेल दिया। विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस कितना भी विरोध कर ले इस मामले में उसे सफलता नहीं मिलेगी।

कांग्रेस की दुकान बंद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा में टीएस सिंहदेव, चिंतामणी महाराज, जांजगीर चांपा में पीआर खुंटे, गरियाबंद में अमितेश शुक्ल, धमतरी में एआईसीसी समन्वयक कुलकर्णी, लेखराम साहू, माधव सिंह ध्रुव, अंबिका मरकाम, मुंगेली में श्यामलाल जायसवाल, बलौदाबाजार जनक राम वर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, जगदलपुर और बस्तर में शैलेश कुमार, लशेश्वर बघेल, दीपक बैज आदि ने विरोध प्रदर्शन में भागीदारी की।

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

केजरीवाल ने कहा, नोटबंदी एक बड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -