ये एक युग का अंत है, अक्षय कुमार
ये एक युग का अंत है, अक्षय कुमार
Share:

देखा जाए तो अपने जमाने के दिग्गज फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. बॉलीवुड के हमारे मोस्ट हैंडसम स्टार व पंजाबी गबरू जवान विनोद खन्ना जो कि, फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक अलग ही अंदाज़ के लिए पहचाने जाते है. आज वह हमारे बीच में नहीं रहे है. उनके निधन के बाद बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

तथा मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार में भी बॉलीवुड के कई दिग्गज दिग्गज सितारे हमे नजर आए. उनके निधन पर अभिनेता ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर,साजिद ख़ान, मनीषा कोइराला और भी कई हस्तियों ने विनोद खन्ना के जाने का दुःख सोशल मीडिया पर शेयर किया है!  वह 70 साल के थे. ये खबर सुनने के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं. आपको यहां बता रहे हैं कि बॉलीवुड के जानी-मानी हस्तियों ने उनके निधन पर क्या कहा है-

अनुपम खेर ने ट्विटर पर विनोद खन्ना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘विनोद खन्ना को मैं लार्जर दैन लाइफ परफॉर्मेंस और उनके शालीन स्वभाव के लिए हमेशा याद रखूंगा. उनके जैसे बस कुछ ही लोग हैं. ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन आपका व्यक्तित्व शानदार था.’ अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘विनोद खन्ना सर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. यह सच में एक युग का अंत है. उनके परिवार को भगवान इस दुख को सहने की शक्ति दे.’

...दुखी मन अमिताभ ने इस कविता के द्वारा अपने बिछड़े दोस्त विनोद खन्ना को याद किया

गुलशन के लिए सच में दयावान बनकर आए थे विनोद खन्ना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -