भारत में धार्मिक नफरत फैलाने के आरोपों के चलते देश छोड़कर भाग चुके मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह अपने बेटे फरीक की शादी के लिए दुल्हन खोज रह हैं। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत इसके लिए उन्होंने कई शर्तें भी रखी हैं। उन्होंने उन शर्तों को फेसबुक पर पोस्ट किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। जाकिर नाइक ने अपनी होने वाली बहू के लिए जिन शर्तों का जिक्र किया है उनमे लिखा है, 'अपने बेटे के लिए योग्य 'धार्मिक मुस्लिम लड़की' की तलाश है। मुस्लिम लड़की का चरित्र ठीक होना बेहद अहम शर्त है।'
आप देख सकते हैं जाकिर नाइक ने लिखा है, 'मैं अपने बेटे फरीक के लिए एक पत्नी की तलाश कर रहा हूं। एक धार्मिक मुस्लिम लड़की जिसका चरित्र अच्छा हो ताकि मेरा बेटा और उसकी पत्नी एक-दूसरे के लिए ताकत बन सकें। अगर आप ऐसी लड़की के पिता या रिश्तेदार हैं तो पूरी जानकारी के साथ इस पोस्ट पर जवाब दें।' इसी के साथ नाइक ने अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में सूचना शेयर की है। आप सभी को बता दें कि जाकिर नाइक अभी मलेशिया में है। वहीं उसने अपनी होने वाली बहू के लिए कुछ शर्तें भी बताई हैं।
उसने लिखा है, 'कुरान और हदीस की शिक्षाओं के मुताबिक लड़की का इस्लाम मानना अनिवार्य है। लड़की सभी तरह की हराम गतिविधियों से दूर रहे। लड़की धार्मिक हो और उसका चरित्र बढ़िया होना चाहिए। हमारी होने वाली बहू को इस्लाम की शिक्षाओं का प्रसार करने वाली होनी चाहिए। आलीशान जिंदगी से परहेज करे और सामान्य जीवन जीए। अंग्रेजी बोलना अनिवार्य है। साथ ही मलेशिया में रहने के लिए तैयार हो। लड़की का किसी इस्लामिक संगठन से जुड़ाव जरूरी है।' अब इस समय जाकिर नाइक की इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जो दर्शाती है माता-पिता और बेटी का अटूट रिश्ता