मुंबई में मिले जाकिर नाइक के 25 फ्लैट
मुंबई में मिले जाकिर नाइक के 25 फ्लैट
Share:

मुंबई​। इस्लाम धर्म के प्रचारक डाॅ. जाकिर नाइक की देशभर में करीब 37 संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों में लगभग 25 फ्लैट्स मुंबई शहर में हैं। तो दूसरी ओर पुणे व शोलापुर में भी उसकी संपत्तियों की जानकारी मिली है। दरअसल जो जानकारी जाकिर नाइक की संपत्तियों को लेकर आ रही है उसमें यह दर्शाया गया है उिसके पास की जो संपत्तियां फिलहाल जानकारी में आई हैं

उनका आंकलन लगभग 100 करोड़ रूपए आंका गया है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि जाकिर नाइक के पास जो प्रचार सामग्री थी उसे भी जब्त कर लिया गया है।

इन संपत्तियों में करीब 5 हजार टीबी टेडा, 14 हजार वीडियो टेप्स शामिल हैं। दरअसल एनआईए को संपत्तियों की जानकारी नाइक और आईआरएफ के जब्त दस्तावेजों की जांच में प्राप्त हुई। इस मामले में एनआईए प्रमुख शरद कुमार के नेतृत्व में एजेंसी के अधिकारियों का दल मुंबई पहुंचा।

गौरतलब है कि सरकार नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैर कानूनी करार दे चुकी है और इस पर करीब 5 वर्ष का प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

55 आतंकी थे जाकिर नाइक के भाषणों से

जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -