क्या युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते थे धोनी और गांगुली ? अब ज़हीर खान ने तोड़ी चुप्पी
क्या युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते थे धोनी और गांगुली ? अब ज़हीर खान ने तोड़ी चुप्पी
Share:

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सौरभ गांगुली की कप्तानी में अपने करियर का आगाज़ किया था, किन्तु वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में स्टार बने। भारत के सबसे कामयाब तेज गेंदबाजों में से एक जहीर का मानना है कि भारत के दो सबसे सफल कप्तानों गांगुली और धोनी में काफी सारी समानताएं थी।

जहीर ने यूटयूब पर कहा कि, " निश्चित रूप से, गांगुली ने जिस प्रकार से सपोर्ट दिया, वैसा ही सपोर्ट आपको अपने करियर के प्रारंभिक चरण में चाहिए होता है। जब आप इंटरनेशनल लेवल पर अपने करियर की शुरूआत करते हैं तो आपको इसी तरह के सपोर्ट की आवश्यकता होती है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने करियर को किस तरह आगे बढ़ाते हैं, लेकिन शुरूआती सपोर्ट काफी महत्वपूर्ण होता है। "

2011 की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे जहीर ने आगे कहा कि, " दोनों ने काफी समय तक भारत का नेतृत्व किया है। मैंने धोनी में काफी परिवर्तन देखा है। जब धोनी टीम में आए थे, तब टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी थे। इसलिए उन्हें ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं पड़ी थी। " जहीर ने कहा कि, " किन्तु जब सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास लेना शुरू कर दिया तो धोनी को युवा क्रिकेटरों को संवारना था। उन्होंने वैसा ही कुछ किया, जो दादा (गांगुली) ने युवा क्रिकेटरों के साथ किया था।"

आधार में लटकी टेस्ट चैंपियनशिप, ICC ने टूर्नमेंट को लेकर कही ये बात

राहुल द्रविड़ की कुछ इस तरह शुरू हुई लव स्टोरी  

DDCA की बढ़ी परेशानी, लोकपाल ने डायरेक्टर्स और संयुक्त सचिव को संस्पेंड किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -