मुख्यमंत्री की रैली से लौट रहे यूथ कोंग्रेसी आपस में भिड़े
मुख्यमंत्री की रैली से लौट रहे यूथ कोंग्रेसी आपस में भिड़े
Share:

पटियाला: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली से लौट रहे यूथ कांग्रेसियों के 2 गुट रविवार को NIS चौक के पास आपस में भिड़ गए। इस बीच हुई फायरिंग में दो युवक जख्मी हो गए। उन्हें सरकारी राजिंदरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। एसपी सिटी वरुण शर्मा ने कहा कि मामले में हरविंदर जोई, अमर, शिबू, गोपी, गुरी और सोनू पेंटर समेत कुछ अज्ञात पर मामले दर्ज किया गया है। अपराधियों की खोज की जा रही है।
  
जानकारी के मुताबिक करीब 5 माह पहले पटियाला में यूथ कांग्रेसी नेता हरविंदर सिंह जोई के समर्थक शमशेर सिंह की कत्ल कर दिया गया था। इस केस में यूथ कांग्रेसी एसके खरोड़ सहित उसके गुट के 15 लोग नामजद कर दिया। तभी से जोई और खरोड़ गुट में रंजिश बढ़ती जा रही थी। रविवार दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री की रैली खत्म होने के उपरांत एनआईएस चौक पर दोनों गुट में झड़प शुरू हो गई। इसमें दो युवक चरणजीत सिंह और रेहान गोली लगने से घायल हो गए। चरणजीत को दो गोलियां लगीं जबकि रेहान की पीठ पर एक गोली लगी है। 

जंहा इस बात का पता चला है कि आफिसर कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने कहा कि दोनों घायलों को राजिंदरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल रेहान का कहना है कि "हरविंदर सिंह जोई और उसके साथियों ने फायरिंग की थी जिससे वह घायल हो गया।" वहीं, जोई का इलज़ाम है कि दूसरे गुट ने उन पर गोलियां चलाईं। वहीं, मुख्यमंत्री की रैली के मद्देनजर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। जिसके बावजूद फायरिंग होना पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाता है।

राहुल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं या पाकिस्तान का ?... धारा 370 को लेकर भड़के नड्डा

नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हमला, बोले- 'अरबों रुपये जा रहा बाहर, गरीब हो रहा बिहार'

मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर अनुप्रिया पटेल ने की पीएम मोदी और सीएम योगी से शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -