जानिए 2023 में कौन-सा महीना आपके लिए रहेगा अनलकी
जानिए 2023 में कौन-सा महीना आपके लिए रहेगा अनलकी
Share:

हमारे जीवन में हर साल कई बड़े उतार-चढ़ाव आते हैं। जी हाँ और ग्रह-नक्षत्रों की स्थित हमेशा हमारे पक्ष में नहीं रहती है। ऐसे में साल में कुछ दिन, सप्ताह या माह ऐसे होते हैं जिनमें बैडलक इंसान का पीछा नहीं छोड़ता है। फिर चाहे आप किसी भी राशि के जातक क्यों न हों। हालाँकि अब कुछ समय बाद ही नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2023 के कौन से महीने राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकते हैं।


मेष- साल 2023 मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नए साल में आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बड़ी जटिल दिखाई पड़ रही है। जी दरअसल साल की पहली छमाही में आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा और करियर में अच्छे बदलाव आएंगे। हालांकि अक्टूबर के महीने में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से आपको अक्टूबर 2023 में विशेष सावधानी बरतना होगी।

वृषभ- इस साल आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे। लेकिन इस मामले में कुछ बाधाएं भी आपके सामने आ सकती हैं। नए साल में बुध तीन बार वक्री होगा। 21 अप्रैल 2023 को जब बुध वक्री होगा तो वृषभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। बुध के वक्री होने की अवधि में कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें।

13 महीने का होगा साल 2023


मिथुन- व्यस्त जीवन और मन में चल रहे असमंजस के चलते समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। सबसे खासतौर से आपको नवंबर के महीने में बहुत संभलकर रहना होगा। इसके अलावा अपने निजी जीवन में आप जिन समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे थे, उनके नवंबर में हावी होने की संभावनाएं हैं।

कर्क- नए साल में कर्क राशि के जातकों को ढेरों अवसर प्राप्त होंगे। यह इस वर्ष की सबसे लकी राशियों में से एक है। 2023 आपके लिए अनलकी नहीं रहेगा। साल के फर्स्ट हाफ में अच्छे परिवर्तन आने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा आप किसी खास इंसान के करीब भी आ सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलता रहेगा। सबसे खासतौर से अगस्त का महीने बड़ा शुभ रहेगा।

सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए ये साल बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में आप किसी खास इंसान के साथ रिश्ते की गंभीरता को समझते हुए आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस साल दो ऐसे मौके भी आएंगे जहां आपको अपने प्यार का इम्तिहान देना पड़ सकता है। इस मामले में फरवरी का महीना सबसे ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है।

कन्या- साल 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए चुनौतियों से भरा था। हालाँकि नया साल 2023 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। साल का एक महीना ऐसा होगा जिसमें आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। साल 2023 के अगस्त महीने में जब बुध की वक्री चाल शुरू होगी तो समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

10 जनवरी को है सकट चौथ व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

तुला- नए साल में आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होगी। नए साल का सितंबर महीना आपके जीवन में सबसे ज्यादा मुश्किलें लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको बड़ी सावधानी बरतनी होगी।


वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2023 कई बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। साल का पांचवां महीना मई आपके लिए बहुत मुश्किल रहने वाला है। मई महीने में आपको बहुत ज्यादा संभलकर रहने की सलाह है।

धनु- साल 2023 में पर्सनल ग्रोथ के लिहाज से बहुत शुभ नजर आ रहा है। सबसे खासतौर से साल के अंत में समय आपके लिए बहुत ही उत्तम दिख रहा है लेकिन जुलाई का महीना आपके लिए अनलकी साबित होगा।

मकर- नए साल में मकर राशि वालों के लिए बहुत कुछ खास रहने वाला है। चूंकि 2023 की शुरुआत मंगल की वक्री अवस्था के साथ होगी। इसके अलावा, आपकी राशि में बुध के वक्री रहने से फरवरी का महीना आपके लिए अनलकी है।

2023 के पहले दिन करें ये काम, पूरे साल होगी बरकत और तरक्की

कुंभ- साल 2023 कुंभ राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम देने वाला है। साल 2023 की शुरुआत आपके लिए बहुत बेहतर रहेगी और ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी आपके पक्ष में ही रहने वाली है। हालांकि, जून के महीने में जब शनि वक्री होंगे तो आपके जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

मीन- साल 2023 मीन राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। साल के तीसरे महीने मीन राशि वालों का बड़े उतार-चढ़ाव के साथ सामना हो सकता है।

नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें, पूरे साल होगी धन की बारिश

नए साल के पहले दिन खरीदें ये चीजें, होगी तरक्की ही तरक्की

नए साल के पहले दिन राशि के अनुसार दें अपनों को गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -