इन सस्ती कारों पर आ जाएगा आपका दिल... जानिए क्या है खासियत
इन सस्ती कारों पर आ जाएगा आपका दिल... जानिए क्या है खासियत
Share:

खराब सड़कों पर कार चलाते वक़्त सबसे अधिक डर इस बात का होता है कि कहीं कार नीचे से लग ना जाए। ऐसा कार की कम ग्राउंड क्लियरेंस की वजह होती है। अब अधिक ग्राउंड क्लियरेंस वाली SUV की जगह कम कीमत में भी ऐसी कारें खरीद सकते है, इनमे अधिक ग्राउंड क्लियरेंस मिल रहा है। इस खबर में हम ऐसी ही 9 कारों की जानकारी दे रहे हैं, जो अधिक  ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती हैं लेकिन जेब पर ज्यादा भार नहीं डालती।

मारुति एस प्रेसो: अधिक ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आने वाली मारुति की यह कार सबसे बहुत कम दाम में मिल सकती है। इसे माइक्रो SUV के तौर पर भी पहचाना जा रहा है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 180 MM है। जो इससे महंगी कुछ कारों से अधिक है। अधिक ग्राउंड क्लियरेंस की वजह से यह कार बहुत आसानी से खराब सड़कों से निकल जाती है। जिसका एक्स शोरुम कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू होने लग जाती है।

मारुति इग्निस : नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेची जाने वाली इग्निस भी 180 MM की बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आ रही है। जिसका मूल्य 5.35 लाख रुपये है। आकर्षक लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली यह कार भी लोगों को बहुत पसंद आने लगी है। जिसमे 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा रहा है। जिससे कार को 82 बीएचपी और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिल रहा है।

टाटा टियागो एनआरजी: TATA की हैचबैक टियागो एनआरजी का ग्राउंड क्लियरेंस 181 MM है। जिसका एक्स शोरूम मूल्य 6.50 लाख रुपये से शुरू हो जाता है। हैचबैक में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा रहा है। कार में 1199 CC का तीन सिलेंडर इंजन भी दिया जा रहा है। इससे कार को 86 PS और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिल रहा है।

जबरदस्त माइलेज देंगी ये कार, जानिए क्या है इसकी खासियत

MPV सेगमेंट में बेहद ही खास है Maruti और Kia की ये कार

जल्द आने वाली Nissan की दमदार फीचर्स वाली कार, जानिए क्या है इसकी खासियत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -