शरीर के कई हिस्सों में लड़की का नाम लिख की जीवनलीला समाप्त
शरीर के कई हिस्सों में लड़की का नाम लिख की जीवनलीला समाप्त
Share:

पिपलौदा। पिपलौदा में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने घर ही में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के हाथ, पेट, पैरों व बेल्ट पर एक लड़की का नाम लिखा हुआ मिला है। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते खुदखुशी की होगी।

घटना के बाद पिपलौदा पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय गंगाराम पिता शंभूलाल झालानगर पिपलौदा का रहने वाला है। उसने सुबह घर के पिछले कमरे फांसी लगा ली। सुबह तक़रीबन 8 बजे उसके बड़े भाई ने छत की बल्ली से बंधे रस्सी के फंदे पर मृतक की लाश को झूलते हुए देखा। घटना की खबर लगते ही एएसआई शिवाजी राव जगताप व अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई जगताप ने जानकारी दी की गंगाराम के शरीर के कई हिस्सों पर एक लड़की का नाम लिखा मिला। हालांकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नही किया गया है। पहली नज़र में यह मामला प्रेमप्रसंग के चलते खुदखुशी करने का लग रहा है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -