हाॅट प्रियंका के घर की कीमत जानकार आप भी चौक जाएंगे
हाॅट प्रियंका के घर की कीमत जानकार आप भी चौक जाएंगे
Share:

हाॅट प्रियंका चोपड़ा हाॅलीवुड में जाने के बाद काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अमेरिका के मशहूर टीवी सीरीज ‘क्‍वांटिको’ में अभिनय करके प्रियंका ने अपने कैरियर को नए आयाम दिए। प्रियंका के अभिनय को इस टीवी सीरीज के जरिए पूरी दुनिया में बेहद पंसद किया जा रहा है। वही खबर है कि प्रियंका ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। जिसकी कीमत इतनी है कि आप जान कर हैरान रह जाएंगे।बता दें, इस घर को खरीद प्रियंका उनकी चुनिंदा फिल्म स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिनके घर की कीमत करोंड़ों में है।

एक एंटरटेनमेंट चैनल की खबर के मुताबिक, प्रियंका ने मुंबई के वर्सोवा में एक घर खरीदा है, जिसे वह अपने सपनों के घर में बदलना चाहती हैं। इसके लिए प्रियंका ने एक बड़े बिल्डर से संपर्क किया है। इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की चाहत इस घर को महल की तरह बनाने की है। वह बेहतरीन सुख-सुविधाएं इस महल में चाहती हैं। बिल्डर प्रियंका के घर को उनकी अपेक्षाओं के मुताबिक बनाने में जुटे हुए हैं। प्रियंका की इस घर को लेकर उम्मीद इतनी हैं कि इसे बनाने में काफी समय लग रहा है।

वैसे बिल्डर अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन प्रियंका को यह काम कितना पसंद आएगा यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -