रंगो के इस महत्व को शायद आप भी नहीं जानते होगें
रंगो के इस महत्व को शायद आप भी नहीं जानते होगें
Share:

मानव जीवन में रंगो का काफी महत्व होता है। शास्त्र के मुताबिक मानव के जीवन में रंग किसी न किसी तरह से प्रभाव डालते हैं, हर रंग कुछ न कुछ कहता है। आप तो शायद यह भी नहीं जानते होंगे कि रंगो के द्वारा हम किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं उसका व्यक्तित्व पता कर सकते हैं। आज हम आपसे इन्ही रंगों के बारे में चर्चा करने वाले है। और यहां पर हम जानेंगे कि आखिर किस प्रकार से रंग व्यक्ति की जीवन शैली को प्रभावित करता है। तो चलिए जानते है आखिर किस प्रकार से रंगो का मानव जीवन में एक अहम स्थान होता है।

सफेद रंग जिन लोगों को अधिक पसंद है, सामान्यत: वे दूरदर्शी और आशावादी होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग घर-परिवार और कार्य क्षेत्र में अच्छा सामंजस्य बनाए रखते हैं। कभी-कभी ये घमंड का शिकार भी हो सकते हैं। सफेद रंग शांति का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग सफेद रंग पसंद करते हैं, वे भी शांति प्रिय होते हैं। नए लोगों से एकदम मित्रता नहीं बढ़ाते हैं। इनके स्वभाव में लज्जा यानी शर्म भी रहती है। किसी भी नए स्थान पर या नए लोगों के बीच एकदम सहज महसूस नहीं करते हैं।

लाल रंग जिन लोगों को पसंद होता है, वे बहुत सावधान रहने वाले होते हैं। इनके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व होता है। ये लोग बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं। लाल रंग उत्साह और जोश का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग ये रंग पसंद करते हैं, वे भी जोशीले होते हैं। इन्हें अपना काम पूरे जोश के साथ करने में ही आनंद प्राप्त होता है। ये लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। सामान्यत: ये लोग दूसरों के स्वभाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।

कत्थई कलर जिन लोगों को प्रिय होता है, वे लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। लगातार सफलता मिलने के बाद भी अपने स्वभाव में बने रहते हैं। घमंड और अहंकार से दूर रहने का प्रयास करते हैं। इनका स्वभाव मित्रतापूर्ण और विनम्र रहता है, इस कारण अधिक सफल होने के बाद के लोग इनसे आसानी से मिल सकते हैं। घर-परिवार हो या मित्रता, दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। भावुक स्वभाव के कारण दूसरों के दुखों को दूर करने का प्रयास करते रहते हैं। मिलनसार स्वभाव के कारण दूसरों को आपका साथ बहुत प्रिय होता है। जीवन की कठिन परिस्थितियों को काबू करने के लिए धैर्य और मेहनत का सहारा लेते हैं। सुझ-बुझ से विपरीत हालातों से बाहर आ जाते हैं।

जामुनी (Purple) रंग पसंद करने वाले लोग दूरदर्शी होते हैं। भविष्य में किन कामों से लाभ मिलेगा और किन कामों में नुकसान हो सकता है, ये लोग पहले से ही अंदाजा लगा सकते हैं। इनके स्वभाव में रचनात्मकता रहती है, इस कारण किसी भी काम को अलग-अलग तरीके से करने में इन्हें मजा आता है। इन्हें घर सजाने की और ड्रेस डिजाइन्स अच्छी समझ होती है। ये लोग अधिक जिम्मेदारियों से घबराते हैं और परेशानियों को हल करने में भी कभी-कभी नाकाम हो जाते हैं। इन्हें भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं होता है। भीड़ से अलग काम करने पर अधिक विश्वास रखते हैं। ये लोग दूसरों की नकल करना पसंद नहीं करते हैं और ना ही ये चाहते हैं कि कोई इनके कामों की नकल करें।

पीला रंग पसंद करने वाले लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। जीवन को सकारात्मक रूप में जीते हैं। ये लोग नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं और कार्यों में सफलता पाने का प्रयास करते हैं। ये हमेशा खुश रहने वाले इंसान होते हैं। दूसरों को सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जीवन में जब भी विपरीत समय आता है तो उस समय भी ईमानदारी के साथ कार्यों में लगे रहते हैं। कड़ी मेहनत से बुरा समय टल जाता है और सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

 

गलती से भी ये गलत काम न करें वरना भोलेबाबा हो जायेंगे नाराज

भगवान शिव के पिता के बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे

ये पांच तरह के उपाय तनाव को हमेशा के लिए कर देते है ख़त्म

घर के दरवाजे से जुडी खास बाते रोक सकती है वास्तु दोष

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -