यमुना किनारे बने 1000 अवैध फार्महाउस पर चलेगा योगी सरकार का बुलडोज़र ! 150 हो चुके ध्वस्त
यमुना किनारे बने 1000 अवैध फार्महाउस पर चलेगा योगी सरकार का बुलडोज़र ! 150 हो चुके ध्वस्त
Share:

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना नदी के नजदीक डूब क्षेत्र में बने फार्म हॉउसों पर जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। इन फार्म हॉउसों की तादाद करीब 1000 बताई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में आने वाला खर्च भी फार्म हाउस मालिकों को ही वाहन करना होगा। इस कार्रवाई के लिए संबंधित लोगों को बाकायदा नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। इससे पहले 150 फार्म हाउस पर बुलडोज़र चल चुका है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये अवैध फार्म हाउस नोएडा के सेक्टर 150, 160, 168 और 135 में स्थित हैं। इन्हें ध्वस्त करने में होने वाले खर्च की भरपाई, मालिकों से ही करने का अंतिम आदेश नोएडा अथॉरिटी को मिल चुका है। नोएडा अथॉरिटी की CEO रितु माहेश्वरी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कार्रवाई जारी रहेगी। कुछ दिनों पहले यहाँ के एक फार्म हाउस में कैसिनो पकड़ा गया था। इसके बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में तेजी आई है। इन फार्म हॉउसों को NGT ने नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए सिंचाई विभाग की नियमावली के विपरीत बना बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस से पहले भी नोएडा अथॉरिटी ने 30 नवम्बर को यमुना के डूब क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था। तब 30 अवैध फार्म हॉउसों को ध्वस्त किया गया था। बाद में शिकायत मिली कि अथॉरिटी द्वारा गिराए गए निर्माणों पर पुनः कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही कई फार्म हॉउसों का तो हुलिया ही बदल डाला गया है। ध्वस्तीकरण के बाद नए निर्माण में बाकायदा गेट आदि भी लगाए जाने लगे थे। नोएडा अथॉरिटी ने इन शिकायतों का भी संज्ञान लिया है। 

बता दें कि शासन की मंशा यमुना और हिंडन नदी के किनारे सभी अवैध निर्माण तोड़ कर रिवर फ्रंट विकसित करने की है। इसके लिए करीब 5036 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। रिवर फ्रंट में पार्क, साईकिल ट्रैक, झील, बाग जैसे निर्माण करवाए जाएँगे। बताया जा रहा है कि अथॉरिटी का यह प्लान वर्ष 2015 से लंबित है। तब नोएडा अथॉरिटी के अफसर गुजरात के नर्मदा रिवर फ्रंट को देखने भी गए थे।

'कम से कम 300 दिन तो काम करें अदालतें..', न्याय व्यवस्था के खिलाफ भाजपा को मिला कांग्रेस का साथ !

गोवा में Christmas और New Year का मजा होगा फीका, राज्य सरकार ने लिया ये फैसला

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उमेश कोल्हे की हत्या, युसूफ-शोएब समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -