'राष्ट्रपति चुनाव में भी 'ऑपरेशन लोटस' का इस्तेमाल कर रही है BJP': यशवंत सिन्हा
'राष्ट्रपति चुनाव में भी 'ऑपरेशन लोटस' का इस्तेमाल कर रही है BJP': यशवंत सिन्हा
Share:

भोपाल: राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने BJP पर हमला बोला है। यशवंत सिन्हा ने इल्जाम लगाया कि भाजपा राष्ट्रपति चुनाव में भी 'ऑपरेशन लोटस' कर रही है, इसमें रुपयों के दम पर वोट खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। यशवंत सिन्हा ने मध्य प्रदेश में यह बात कही। सिन्हा ने दावा किया कि गैर-भाजपा विधायकों को बड़ी रकम दी जा रही है। क्योंकि भाजपा आजाद एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणामों से डरती है।

मध्य प्रदेश में सिन्हा कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक खबर का जिक्र किया। इसमें दावा था कि कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों पर भारतीय जनता पार्टी की नजर है। ये विधायक क्रॉस वोटिंग करके NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकते हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुझे विश्वसनीय सूत्रों से खबर प्राप्त हुई है कि गैर-भाजपा विधायकों को NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए बड़ी रकम ऑफर की गई है। इसका मतलब है कि देश के सबसे बड़े चुनाव में भी भाजपा 'ऑपरेशन कमल' कर रही है।

वही यशवंत सिन्हा ने दावा किया कि बैठक में उमंग सिंघर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनपर दबाव बनाया जा रहा है। उमंग सिंघर कांग्रेस से आदिवासी MLA हैं। पहले वह सांसद भी रह चुके हैं। सिन्हा ने इल्जाम लगाया कि मध्य प्रदेश के अतिरिक्त बीजेपी ने 'ऑपरेशन लोटस' का उपयोग कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश एवं हाल ही में महाराष्ट्र में विपक्षी सरकारों को हटाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि वह इस सब में भारत में लोकतंत्र के लिए संकट की घंटी को सुनते हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ओडिशा की द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा। 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा।

CM बनते ही एक्शन में आए एकनाथ शिंदे, बदले उद्धव के ये 4 फैसले

संसद में अब धरना प्रदर्शन, हड़ताल पर भी लगी रोक, सरकार के फैसले पर 'आगबबूला' हुआ विपक्ष

बाहुबली अनंत सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट के फैसले के बाद अब गई विधायकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -