द्रौपदी मुर्मू रबर स्टाम्प, अटल-आडवाणी का जिक्र..., भाजपा पर कुछ यूँ बरसे यशवंत सिन्हा
द्रौपदी मुर्मू रबर स्टाम्प, अटल-आडवाणी का जिक्र..., भाजपा पर कुछ यूँ बरसे यशवंत सिन्हा
Share:

नई दिल्ली: विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के संयुक्त प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर हमला बोला है। वहीं यशवंत सिन्हा ने NDA की तरफ से घोषित राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को ‘रबर स्टाम्प’ कैंडिडेट करार दिया है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा है कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है और संस्थानों को कमज़ोर किया जा रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को यशवंत सिन्हा गुजरात दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और विधायकों के साथ मुलाकात की और अपने लिए उनसे समर्थन मांगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि, 'यह लड़ाई अब बहुत बड़ी लड़ाई में तब्दील हो चुकी है। यह लड़ाई इस संबंध में है कि क्या वह (द्रौपदी मुर्मू) राष्ट्रपति बनने के बाद संविधान को बचाने के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करेंगी। यह स्पष्ट है कि एक ‘रबर स्टाम्प’ राष्ट्रपति ऐसा करने का प्रयास कभी नहीं करेगा।'

कभी खुद भाजपा के दिग्गज नेता रहे यशवंत सिन्हा ने BJP पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि, 'आज प्रेस समेत संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक संस्थान खतरे में हैं। देश में इस वक़्त अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी (1975 और 1977 के बीच) इमरजेंसी के खिलाफ जंग लड़ी और उसके लिए जेल भी गए। मगर, आज उनकी ही पार्टी (भाजपा) ने देश में आपातकाल लगा दिया है। यह विडंबना है।'

जामा मस्जिद मामले में आया नया मोड़

'जिन्होंने मेरे बेटे को खत्म करने की कोशिश की, आप उनकी गोद में बैठे हैं', बागी विधायकों पर उद्धव ने बोला हमला

राजस्थान: गहलोत सरकार के 'मुस्लिम तुष्टिकरण' से त्रस्त 51 हिन्दुओं ने ली भू-समाधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -