दोस्त ने दोस्त के साथ किया दगा कर दी पत्नी की हत्या
दोस्त ने दोस्त के साथ किया दगा कर दी पत्नी की हत्या
Share:

पानीपत/यमुनानगर : हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति ने अपने ही मित्र की पत्नी की हत्या कर दी, यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने मामले की तफ्तीश के लिए जाँच शुरू कर दी है । यह घटना यमुनानगर की महावीर कॉलोनी में रविवार को देर रात घटी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय पलक के रुप में हुई है। पलक के शरीर व गले पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका के पति ने अपने दोस्त पर रेप करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है की पोस्टमॉर्टम के बाद अगर रेप की पुष्टि होती है तो अन्य धाराएं लगाई जाएगी, रेप के आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

खबर है की विकास जो की मृतका का पति है उसने कहा की वह किसी काम से बाहर गया था। उसके पास उसके दोस्त संजीव का फोन आया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। विकास ने पूछा कि तुम्हें कैसे पता, तो संजीव ने जवाब दिया कि वह उसके घर गया था। उसी ने उसकी पत्नी को फांसी से उतारा है। इसी बीच विकास तुरंत ही  सूचना पाकर अपने घर पहुंचा। वहां उसकी पत्नी का शव पड़ा था। उसके गले पर निशान थे, मानो किसी ने गला दबाकर हत्या की हो। शरीर पर भी चोट के निशान थे मानों उनके बीच हाथापाई हुई हो। विकास को पहले ही संजीव पर शक था क्योकि वह उसे व अपनी पत्नी को कई बार साथ में देख चूका था। 

विकास ने संजीव पर हत्या का आरोप लगाया है। विकास और संजीव की पत्नी दोनों अच्छी दोस्त थी। संजीव का आना जाना विकास के घर लगा रहता था। यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि हमने विकास के बयान पर संजीव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर दोष सिद्ध होता है तो आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -