आज देश में लॉन्च हुई Xiaomi की ये शानदार स्मार्ट वॉच, कीमत है 10 हजार से कम
आज देश में लॉन्च हुई Xiaomi की ये शानदार स्मार्ट वॉच, कीमत है 10 हजार से कम
Share:

दिग्गज कंपनियों में शुमार Xiaomi ने देश में स्मार्ट वॉच Mi Watch Revolve को पेश कर दिया है। इस स्मार्ट वॉच का दाम 9,999 रुपये रखा गया है। Mi Watch Revolve में 110 से अधिक वॉच फेस दिए गए हैं। वही Xiaomi ने दावा किया है कि Mi Watch Revolve 14 दिन तक की बैटरी बैकअप प्रदान कर सकता है। ये वॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट है। फिटनेस तथा स्पोर्ट्स के लिए इसमें 10 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध किए गए हैं।

वही Mi Watch Revolve को Xiaomi Wear App के माध्यम से स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसका सपोर्ट आईफोन तथा एंड्रॉयड दोनों में ही है। Mi Watch Revolve में AMOLED डिस्प्ले है तथा इसमें Always On का भी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फ़िटनेस के लिए इसमें ट्रेकिंग, ट्रेडमिल, वॉकिंग, पूल स्विमिंग, स्विमिंग, ट्रेल रनिंग, आउटडोर साइकलिंग तथा आउटडोर रनिंग मोड्स उपलब्ध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इसमें हार्ट रेट सेंसर, स्ट्रेस मैनेजमेंट तथा बॉडी एनर्जी मॉनिटर जैसे फ़ीचर्स भी हैं।

वही डिज़ाइन की बात करें, तो इस वॉच का फ़्रेम मेटल का है। देश में 46mm स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ ये वॉच प्राप्त होगी। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 3 उपलब्ध किया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्ट वॉच में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है। इसके साथ चार्जिंग डॉक दिया जाएगा जिसमें कनेक्ट करके आप इसे चार्ज कर सकते हैं। Mi Watch Revolve पांच भिन्न स्ट्रैप विकल्प के साथ उपलब्ध होगी। इनमें ब्लू, ब्लैक, ऑलिव, मरून तथा ब्लैक लेदर सम्मिलित हैं। Mi Watch Revolve की बिक्री 6 अक्टूबर से आरम्भ होगी। इसी के साथ ये वॉच बहुत ही आकर्षक है।

जुनूनीयत और स्थिर मन से हमें हर एक पल के बारे में सोचना चाहिए - पद्मजा भारती

आज से शुरू होगी Flipkart Wholesale की पहली Festival Month Fashion सेल

गूगल प्ले स्टोर से डिलीट हुए 17 खतरनाक ऐप्स, देखे पूरी लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -