साहित्यिक और अन्य पुरस्कार लौटाने वाले हैं भाजपा विरोधी
साहित्यिक और अन्य पुरस्कार लौटाने वाले हैं भाजपा विरोधी
Share:

पटना: केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने साहित्यकारों द्वारा अपने - अपने पुरस्कार लौटाकर विरोध जताने वाले साहित्यकारों के लिए कहा है कि पुरस्कार लौटाने वाले भाजपा के विरोधी हैं। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने के लिए इस तरह के विरोध की रणनीति अपनाई जा रही है। पुरस्कार लौटाने वाले लोग अप्रत्यक्षतौर पर राजनीति करने में लगे हैं। इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा गया है कि सामाजिक और राजनीतिक मसलों पर उनके रूख को देखते हुए वे कट्टर भाजपा विरोधी तत्व अपनाने में लगे हैं। 

उल्लेखनीय है कि साहित्यकार प्रो. कलबुर्गी की हत्या और दादरी हत्यकांड के साथ ही देश में बीफ सेवन पर विवाद करने के बाद साहित्यकारों ने अपना विरोध जताया और अपने पुरस्कार लौटा दिए। इस मसले पर यह कहा गया कि देश में हालात ठीक नहीं हैं जिसके चलते साहित्यकार विरोध कर रहे हैं। हालांकि साहित्यकारों का विरोधी दल बाद में दो गुटों में बंट गया जिसमें एक पुरस्कार लौटाने के समर्थक थे तो एक पुरस्कार लौटाने की बात का विरोध करने में लगे थे। 

अब इस मसले पर इतिहासकारों ने भी अपना विरोध जताया है। हालांकि साहित्यकारों के विरोध प्रदर्शन को लेकर वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि जिस प्रकार की घटनाऐं सामने आ रही हैं उससे यही लगता है कि वे बनावटी कार्य तेज गति से अंजाम दे रहे हैं। लेखकों, फिल्म निर्माताओं और वैज्ञानिकों द्वारा पुरस्कार लौटाने को उन्होेंने सही नहीं बताया। इस मसले पर उन्होंने कहा कि आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध प्रचार करने कुछ लोग वाराणसी पहुंचे थे। पुरस्कार लौटाने वाले बिहार चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -