फ़्रांस-कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से अमीर है भारत, देखिए 10 सबसे रईस देशों की सूची
फ़्रांस-कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से अमीर है भारत, देखिए 10 सबसे रईस देशों की सूची
Share:

आपने आज तक भारत, एशिया और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी सबसे रईस देशों के बारे में सुना है. आपका इस पर जवाब होगा नहीं. तो आइए आज दुनिया के 10 सबसे रईस देशों के बारे में सुनते हैं. 

10 इटली 

इस सूची में 10वे नंबर पर मौजूद देश है इटली. इस देश के पास कुल 4276 अरब डॉलर की सम्पत्ति है. साथ ही बता दें कि यह देश सबसे समृद्ध देशों में भी शामिल है. 

9 ऑस्ट्रेलिया 

सबसे रईस देशों की सूची में ऑस्ट्रेलिया को 9वां स्थान मिला है. इस देश की सम्पत्ति की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की कुल सम्पत्ति 6142 अरब डॉलर है.

8 कनाडा 

सूची में 8वां स्थान कनाडा को मिला है. कनाडा की कुल सम्पत्ति 6393 अरब डॉलर है. यह दुनिया के सबसे विकसित देशों में भी अपना स्थान रखता है.

7 फ़्रांस 

दुनिया का 7वां सबसे रईस देश फ़्रांस है. फ़्रांस की कुल सम्पत्ति की बात की जाए तो इस देश के पास कुल 6649 अरब डॉलर की सम्पत्ति है. यह देश आज के समय में सबसे ताकतवर देश की सूची में भी शामिल है.

6 भारत 

भारत को इस सूची में मिला है छठा स्थान. 138 करोड़ की आबादी वाला देश भारत सम्पत्ति के मामले में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया,फ़्रांस और इटली से आगे हैं. भारत की कुल सम्पत्ति 8230 अरब डॉलर है. साथ ही बता दें कि भारत एशिया का तीसरा सबसे रईस देश है.

5 जर्मनी 

इस सूची में जर्मनी को पांचवां स्थान मिला है. यूरोपीय देश जर्मनी के पास कुल 9660 अरब डॉलर की संप्पत्ति मौजूद है. 

4 ब्रिटेन

इस सूची में चौथा स्थान मिला है ब्रिटेन को. इतिहास में यह एक ऐसा देश है, जिसने सबसे अधिक देशों पर राज किया है. ब्रिटेन की कुल सम्पत्ति की बात की जाए तो इसकी कुल सम्पत्ति 9919 अरब डॉलर है.

3 जापान

सूची में तीसरा स्थान जापान को मिला है. जापान आज सबसे विकसित और समृद्ध देश भी है. इसकी कुल सम्पत्ति 19522 अरब डॉलर है.

2 चीन 

भारत का पड़ोसी देश और दुनियाभर में सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन दुनिया का दूसरा सबसे रईस देश भी है. इस देश के पास कुल 24803 अरब डॉलर की सम्पत्ति मौजूद है.

1 अमेरिका 

न केवल अमेरिका दुनिया का सबसे रईस बल्कि यह दुनिया का सबसे ताकतवर देश भी है. सुंदरता की दृष्टि से भी यह देश काफी अहम है और यह काफी महंगा भी है. अमेरिका के पास कुल 64584 अरब डॉलर की सम्पत्ति है. 

 

 

जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस और चीन के एग्रीमेंट से सुप्रीम कोर्ट तक हैरान, सोनिया गाँधी दें जवाब

बहराइच से SDPI के 3 सदस्य गिरफ्तार, मुस्लिम रहनुमाई की आड़ में करते थे ये काम

कर्नाटक में बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण, छह हजार से अधिक संक्रमित मिले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -