विश्व के सबसे रोमांटिक प्लेसेस
विश्व के सबसे रोमांटिक प्लेसेस
Share:

आप अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह का आनंद लेने के इक्छुक है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहाँ जाकर आपको भी आनंद का अनुभव होगा।

1-वेरोना, इटली (Verona, Italy) - ऐसा कहा जाता है कि शेक्सपियर जैसे महान साहित्यकार को वेरोना से प्रेरणा मिलती थी। नॉर्थ इटली में रोमियो और जूलियट की प्रेम कहानी काफी फेमस है। दोनों इस बालकनी में रोमांस करते थे। शेक्सपियर ने रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानी पर नाटक लिख कर इतिहास में इन्हें अमर कर दिया है। नाटक में वर्णित कई महत्वपूर्ण घटनाएं यहीं हुईं। यह जगह बहुत ही ख़ूबसूरत है, दुनिया भर से लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। खासकर प्रेमी जोड़ों की ये हसरत होती है कि एक बार यहां जरूर आएं।

2-पेरिस, फ्रांस (Paris, France) - द एफिल टावर और आर्क दे ट्रिम्फ, ये दोनों जगह पेरिस की सबसे खूबसूरत जगहों में से हैं। यहां की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगह जार्दिन द लग्जमबर्ग और लग्जमबर्ग गार्डन है। इस जगह पर आकर आपके दिल में प्यार और रोमांस करने की ख्वाहिश जग जाएगी। शायरों और कवियों के लिए ये खास जगह है। दुनिया के कई सुप्रसिद्ध कवियों ने यहीं आकर कई रोमांटिक कविताएं लिखीं।

3-आगरा, इंडिया (Agra, India) - जिस जगह को प्यार की निशानी के तौर बनाया गया हो, वहां रोमांस करने का मन न करे, ऐसा हो ही नहीं सकता। सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत प्यार का प्रतीक है। इस जगह पर घूमने का मज़ा स्प्रिंग सीज़न में आता है। सुबह के समय में ताजमहल हल्के कोहरे में नरम ठंड का एहसास देता है। इस रोमांटिक मौसम में रोमांस का मज़ा ही कुछ और होता है। अगर चांदनी रात में यहां आएं तो लगेगा कि किसी और ही दुनिया में आ गए हों।

4-अल्हाम्ब्रा, ग्रेनाडा, स्पेन (Alhambra Granada, Spain) - इस इमारत को 14वीं शताब्दी में मुस्लिम शासकों ने बनवाया था। ग्रेनेडा मुस्लिम एम्पायर के अंतिम शासक थे। आज के समय में अल्हाम्ब्रा यूनेस्को हेरिटेज में शामिल है। यह जगह दुनिया भर के प्यार करने वालों की खास पसंद है। यहां आपको चारों तरफ रंग-बिरंगे जंगली फूल दिखेंगे और कोयल की आवाज सुनायी देगी जो कभी-कभी डरा भी देती है। यहां जाने के लिए आपको मैलेगा एयरलाइन की सर्विस लेनी होगी जो शहर को मैड्रिड से कनेक्ट करती है।

5- लंदन, ग्रेट ब्रिटेन (London, Great Britain) - ब्रिटेन में काफी सारी जगहें हैं, जहां पर आप रोमांस कर सकते है। लंदन आई के नाम से बनाए गए निजी कैप्सूल से आप शहर के नज़ारों को देख सकते हैं। इस सर्कल पर बैठ कर आपको लगेगा कि आप हवा में बैठकर रोमांस कर रहे हैं।

हर बार कुछ खाने के बाद बढ़ जाता है इनके ब्रेस्ट का साइज

इस शख्स ने कैमरे में कैद की समुद्र की कुछ दुर्लभ तस्वीरें

देखिए कुछ डबल मीनिंग फोटोज, जिन्हें देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जायेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -