विश्व में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट जारी
विश्व में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट जारी
Share:

नई दिल्ली : विश्व में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 52 डॉलर और ब्रेंट 57 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। इसका प्रमुख कारण ईरान और छह विश्व शक्तियों द्वारा परमाणु समझौते के करीब पहुंचना। इस कारण क्रूड की कीमतों में ऐसी जोरदार गिरावट आई है, अमेरिका मेरिल लिंच के मुताबिक क्रूड की कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ सकती है। दरअसल ईरान और विश्व शक्तियों के बीच परमाणु समझौता होने से ग्लोबल बाजार में क्रूड की सप्लाई बढ़ेगी। इसके कारण क्रूड की कीमतों में गिरावट की संभावना है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ 51.41 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 57 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गई है।

घरेलू बाजार एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.90 फीसदी गिरकर 3267 रुपए प्रति बैरल पर आ गया है। इस तरह क्रूड की कीमतों में करीब तीन फीसदी की गिरावट आई है. बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने कहा कि क्रूड की कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल सकती है। कॉमर्जबैंक ने कहा कि ईरान से क्रूड की सप्लाई शुरु होने से ग्लोबल बाजार में 15 से 20 लाख बैरल प्रति ओवर सप्लाई हो जाएगी। इसके कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें 55 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल सकता है। पहली छमाही के दौरान चीन में क्रूड का आयात 7.5 फीसदी बढ़ा है। क्रूड की कीमतों में आई गिरावट से चीन क्रूड रिजर्व बढ़ा रहा है। 

ईरान और छह विश्व शक्तियां परमाणु कार्यक्रम समझौते के बेहद करीब पहुंच गए है। इस समझौते के बाद पश्चिमी देश पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हट जाएगा और ईरान ग्लोबल बाजार में तेल सप्लाई दोबारा शुरु करेगा। वियना में दो सप्ताह से अधिक चली बैठक का रिजल्ट सोमवार को आ सकता है। इस समझोते पर विश्व की इन छह ताकतवर शक्तियों के नजदीक पहुंचने से पश्चिमी देश पर लगा आर्थिक प्रतिबंध हट जाएगा और ईरान ग्लोबल बाजार में तेल सप्लाई दोबारा शुरु करेगा। जिससे तेलों की कीमतों में भी जबरदस्त रूप से गिरावट आएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -