दूध से नहा रहा है कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल
दूध से नहा रहा है कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल
Share:

हम सभी दूध, चाय, कॉफी के शौकीन हैं और इन सभी में से कुछ ना कुछ हमे चाहिए ही होता है। हम सभी अक्सर डेरी से दूध लेने में विश्वास करते हैं क्योंकि हमे लगता है वहां का दूध बिलकुल शुद्ध होता है और उसमे कोई भी मिलावट नहीं होती है। वैसे अब हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में कुछ ऐसा है जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगा। यह वीडियो तुर्की का है। जी दरअसल तुर्की के एक डेरी प्लांट में लोगों तक दूध पहुंचने से पहले वहां मिल्क बाथ लेकर दूध को गंदा किया जा रहा है।

जी हाँ, वहीं अब इस समय दूध से नहाते डेरी के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं डेरी में कीमती दूध से नहाने का वीडियो वहां के कर्मचारियों का है। इस वीडियो की शुरुआत में डेरी में लगी मशीने नजर आ रही हैं और उन्ही की मदद से खूब सारा दूध निकालकर एक टब में इकट्ठा किया गया है।

उसके बाद आप देख सकते हैं दूध के टब में एक शख्स बैठा हुए है जो आराम से लेटकर मिल्क बाथ ले रहा है। बताया जा रहा है इस शख्स का नाम Emre Sayar है जो अपने दोस्त से इस मिल्क बाथ का वीडियो शूट करवा रहा है। यह साफ़ पता चल रहा है कि यह वीडियो एक डेरी प्लांट में शूट किया गया है और दूध को गंदा किया जा रहा है। खबरें यह भी है कि पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं पुलिस की पूछताछ में दोनों कर्मचारियों ने इसे क्लीनर का मिक्सचर बताया है।

रोहित शर्मा से इम्प्रेस हुए पूर्व भारतीय दिग्गज, देना चाहते हैं टीम इंडिया की कप्तानी!

बिहार: नतीजे आते ही तेजस्वी-दिग्विजय सिंह पर भड़के गिरिराज सिंह

2025 का लक्ष्य है, उसके लिए हम तैयार हैं: चिराग पासवान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -