रोहित शर्मा से इम्प्रेस हुए पूर्व भारतीय दिग्गज, देना चाहते हैं टीम इंडिया की कप्तानी!
रोहित शर्मा से इम्प्रेस हुए पूर्व भारतीय दिग्गज, देना चाहते हैं टीम इंडिया की कप्तानी!
Share:

IPL 2020 का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया है और यह लगातार पांचवीं बार है। ऐसे में आप जानते ही होंगे इस बार फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। अब इसी वजह से टीम इंडिया में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित को सौंपे जाने की मांग होने लगी है। वैसे यह मांग रोहित के फैंस कर रहे हैं लेकिन इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का भी नाम शामिल है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'रोहित शर्मा को ‘कम से कम’ टी20 फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाए।' हाल ही में उन्होंने कहा कि 'रोहित ने एक बार फिर खुद को बेहतर कप्तान साबित किया है।'

जी दरअसल रोहित ने IPL फाइनल में अपना 100 फीसदी रिकॉर्ड बरकरार रखा है। आप जानते ही होंगे उन्होंने अब तक IPL में 6 फाइनल खेले हैं और सबसे ज्यादा 6 बार इस खिताब को जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। हाल ही में गौतम गंभीर ने ईएसपीएन-क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, ''अगर रोहित शर्मा भारतीय टीम का कप्तान नहीं बनते, तो ये उनका नुकसान है, रोहित का नहीं। मैं मानता हूं कि एक कप्तान उतना ही अच्छा हो सकता है, जितनी अच्छी उसकी टीम, लेकिन कौन सा कप्तान अच्छा है और कौन नहीं, इसका निर्णय करने के लिए क्या पैमाना होना चाहिए? पैमाना सभी के लिए समान होना चाहिए। रोहित के पास 5 IPL खिताब हैं।''

इसी के साथ गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि, 'रोहित इससे ज्यादा और क्या कर सकते हैं और उन्हें व्हाइट बॉल फॉर्मेट में नियमित कप्तान बनाना चाहिए।' इसके अलावा भी गौतम ने बहुत सी ऐसी बातें कहीं जो रोहित के पक्ष में रहीं। वैसे अब यह देखना होगा कि क्या उनकी बातों पर कुछ निर्णय लिया जाता है या नहीं।।।!

बिहार: नतीजे आते ही तेजस्वी-दिग्विजय सिंह पर भड़के गिरिराज सिंह

2025 का लक्ष्य है, उसके लिए हम तैयार हैं: चिराग पासवान

बेबी गर्ल विल्ला को लेकर बोले निक जोनास- "वह सबसे अच्छी है"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -