2025 में भारत में होगा महिला क्रिकेट विश्व कप, ICC ने किया ऐलान
2025 में भारत में होगा महिला क्रिकेट विश्व कप, ICC ने किया ऐलान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, भारत वर्ष 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले 2013 में भारत में महिला विश्वकप का आयोजन हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात देकर खिताब जीता था।

भारत 2025 में 50 ओवर के महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत ने बर्मिंघम में ICC की मीटिंग में सफलतापूर्वक बोली लगाई। बैठक में पांच वर्ष का भविष्य दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया। महिलाओं का टी-20 विश्वकप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पहली महिला टी-20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर BCCI चीफ सौरव गांगुली ने कहा है कि हम ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें प्रसन्नता है कि हमने महिला कैलेंडर पर इस अहम खेल आयोजन की मेजबानी के अधिकार मिले हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत ने 2013 में 50 ओवर के महिला विश्व कप की मेजबानी की थी और इसके बाद से अब तक खेल में एक जबरदस्त बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और यह उचित दिशा में एक कदम है। BCCI, ICC के साथ मिलकर काम करेगा और सभी जरूरतों को पूरा करेगा।

1 अगस्त से लागू होने जा रहा है वाहन पोर्टल, जानिए होगा खास

तमिलनाडु में लाइव मैच में हुआ बड़ा हादसा, विपक्षी टीम के पाले से भाग रहे खिलाड़ी की हुई मौत

कब, कहाँ और कैसे होगा राष्ट्रमंडल खेलों आयोजन, यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -