महिलाओं के कपड़े उतारकर सड़कों पर दौड़ाया, वीडियो वायरल होते ही मणिपुर में फिर बिगड़े हालात
महिलाओं के कपड़े उतारकर सड़कों पर दौड़ाया, वीडियो वायरल होते ही मणिपुर में फिर बिगड़े हालात
Share:

इम्फाल: मणिपुर में स्थिति नियंत्रित होने की जगह बिगड़ती जा रही हैं। पूर्वोत्तर प्रदेश से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, 4 मई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। अफसरों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के बृहस्पतिवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था। कहा जा रहा है कि ये वीडियो इस कारण वायरल किया जा रहा है, जिससे उस समुदाय की दुर्दशा को उजागर किया जा सके।

ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगपोकपी जिले में 4 मई का है। इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। वीडियो में पुरुष पीड़ित महिलाओं से निरंतर छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। वहीं पीड़ित महिलाएं बंधक बनी हुई हैं तथा निरंतर मदद की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल भी कर दिया है। इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं, पुलिस ने कहा कि अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 

प्रवक्ता ने एक बयान में इस ''घृणित कृत्य'' की निंदा करते हुए मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें, राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग इस मामले का संज्ञान लें तथा दोषियों को कानून के सामने लाएं। कुकी समुदाय बृहस्पतिवार को चुरचांदपुर में प्रस्तावित विरोध मार्च के चलते इस मुद्दे को भी उठाने की योजना बना रहे हैं। मणिपुर के सीएम एन। बीरेन सिंह ने आजतक को बताया कि सरकार ने उस वीडियो का स्वत: संज्ञान ले लिया है। जिसमें 2 महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घसीटते हुए दिखाया गया है तथा तहकीकात के आदेश दिए गए हैं। बी।फेनोम गांव के 65 वर्षीय प्रमुख थांगबोई वैफेई द्वारा सैकुल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भीड़ ने तीसरी महिला के साथ गैंगरेप किया था।

हिंसा प्रभावित मणिपुर में आज जो वीडियो वायरल हुआ है, वह घटना 4 मई को कांगकोपी जिले में हुई थी। इसमें भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में घसीटती हुई नजर आ रही है। घटना की निंदा करने वाले इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम का दावा है कि महिलाएं कुकी-ज़ो जनजाति की थीं, जबकि उनके साथ छेड़छाड़ करने वाली भीड़ मैतेई समुदाय से थी। घटना के एक महीने से ज्यादा वक़्त बाद 21 जून को FIR दर्ज कराई गई थी। IPC की धारा के तहत धारा 153ए, 398, 427, 436, 448, 302, 354, 364, 326, 376, 34 एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि भीड़ ने एक आदमी को मार डाला एवं 3 महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया था। इनमें से एक 19 वर्षीय पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। जब उसके भाई ने उसकी मदद करने का प्रयास किया तो उसका भी क़त्ल कर दिया गया। बाद में तीनों महिलाएं कुछ अनजान लोगों की सहायता से मौके से भागने में सफल रहीं।

शिकायत के मुताबिक, 4 मई को मणिपुर में पहली बार हिंसा भड़कने के एक दिन पश्चात् तकरीबन 3 बजे लगभग 1 हजार लोग AK राइफल्स, SLR, इंसास और ।303 राइफल्स जैसे अत्याधुनिक हथियार लेकर बी। फ़ेनोम गांव में घुस गए। हिंसक भीड़ ने तोड़फोड़ कर संपत्ति लूटी और घरों को जला दिया। शिकायत में बताया गया है कि हमले के चलते 2 पुरुष और 3 महिलाएं जंगल की तरफ भाग गए। बाद में उन्हें नोंगपोक सेकमाई पुलिस टीम ने बचाया तथा उन्हें नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था, तभी भीड़ ने उन्हें पुलिस स्टेशन से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर तौबुल (सेकमई खुनौ) के पास पुलिस टीम से छीनकर ले गए थे। मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए 'आदिवासी एकता मार्च' के चलते हिंसा भड़की थी। इस के चलते कुकी एवं मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जानकारों का मानना है कि बातचीत से ही इस हिंसा को शांत किया जा सकता है, मगर परेशानी ये है कि बातचीत को कोई तैयार हो नहीं रहा है। हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, कई अब भी मलबे में दबे

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे मुंबई के सभी स्कूल

'भाजपा ने भारत को यही बना दिया है..', मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -