प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ी महिलाऐं, आगजनी की कोशिश
प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ी महिलाऐं, आगजनी की कोशिश
Share:

इम्फाल: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें सड़क पर घुमाने की घटना के पश्चात् से वहां स्थिति और तनावपूर्ण हो गई हैं। शनिवार को इस घटना को लेकर महिलाओं ने इंफाल के गारी क्षेत्र में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने टायर जलाकर आगजनी का प्रयास किया। इसके चलते उनकी पुलिस से झड़प हुई। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया है। क्षेत्र में पुलिस और आर्मी मार्च कर रही है। एक दिन पहले भी इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे। इतना ही नहीं शुक्रवार को आक्रोशित भीड़ ने एक अपराधी का घर भी जला दिया था।

वहीं महिलाओं से दरिंदगी करने वाले एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब तक 5 व्यक्तियों को पकड़ चुकी है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं से दरिंगदी का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था। इसके 24 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधियों हुइरेम हेरादास, अरुण सिंह, जीवन इलांगबाम एवं तोम्बा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। सभी थॉउबल जिले के ही रहने वाले हैं। अब पुलिस ने शनिवार को पांचवें आरोपी नोंगपोक सेकमाई अवांग लीकाई के रहने वाले युमलेम्बम नुंगसिथोई मेटेई (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

मणिपुर पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की सहायता से बाकी अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों की 12 संयुक्त टीमें 12 और संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। मिजोरम में भी महिलाओं से दरिंदगी की घटना को लेकर भारी आक्रोश है। इस बीच पूर्व उग्रवादियों के एक संगठन ने कहा कि इस घटना से मिजो युवाओं में बहुत आक्रोश है। ऐसे में बेहतर होगा कि मणिपुर से आए मैतेई लोग प्रदेश छोड़कर चले जाएं। वहीं इस मामले में अब तक 5 अपराधियों की गिफ्तारी हो चुकी है।

मां ने साइकिल के लिए डांटा तो फंदे से झूल गया 9 वर्षीय मासूम

चुनौतियों का अनावरण: स्वच्छता के लिए भारत की खोज

नदी में डूबी हरिद्वार जा रही बस, JCB के जरिये किया गया यात्रियों को रेस्क्यू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -