महिला जागृति मंडल ने मनाया फाग उत्सव
महिला जागृति मंडल ने मनाया फाग उत्सव
Share:

उज्जैन। होली पर्व पर उत्सव का आयोजन श्री चित्रगुप्त महिला जागृति मंडल ऋषिनगर द्वारा चित्रगुप्त मंदिर पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने मालवी अंदाज में फाग गीत गाकर वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया।

अनुपमा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष कायस्थ समाज की महिलाओं द्वारा होली पर्व पर रंगों से सराबोर फाग पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी फाग उत्सव मनाया गया। श्री चित्रगुप्त महिला जागृति मंडल द्वारा फाग उत्सव में खूब संगीत की धून पर मालवी गीत गाए।

चेतना श्रीवास्तव व गीता सक्सेना, अनुपमा श्रीवास्तव ने समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया। भजनों के साथ सूखे रंग की होली भी खेली गई। इस अवसर पर पदमा श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, प्रेमलता श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, प्रीति गावस्कर आदि उपस्थित थी।

सोसायटी द्वारा महिलाओं का सम्मान

दिव्यांग जोड़ों का विवाह एकसाथ कराकर उज्जैन ने कीर्तिमान रचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -