शनि मंदिर के ट्रस्ट में महिलाओं को दी नियुक्ति
शनि मंदिर के ट्रस्ट में महिलाओं को दी नियुक्ति
Share:

मुंबई : शिंगणापुर स्थित लोकप्रिय धर्मस्थल श्री शनि मंदिर के ट्रस्ट द्वारा पहली बार महिलाओं को न्यासी मंडल में स्थान दिया गया है। एक ऐसा मंदिर जहां महिलाओं के लिए प्रवेश वर्जित है। वहां महिलाओं को ट्रस्टी बनाया गया है। देश में महिलाऐं शनि देव के पूजन और अर्चन में शामिल नहीं होती हैं। ऐसे में 400 वर्ष पुराने मंदिर के ट्रस्टियों ने निर्णय लिया है कि यह एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। मंदिर के ट्रस्टियों में सदस्य के तौर पर जिन महिलाओं को शामिल किया गया है उनमें अनीता शेटे और शालिनी लांडे शामिल हैं।

ये महिलाऐं शिंगणापुर के लोकप्रिय शनि मंदिर में बतौर ट्रस्टी चुनी गई हैं। शनि मंदिर की ट्रस्टी बनने वाली इस तरह की महिलाऐं पहली महिलाऐं हैं। हालांकि इन महिलाओं से यह उम्मीद और अपील की गई है कि वे पुरूषों के हाथों की गुडि़या न बनकर महिला श्रद्धालुओं को शनिपूजा का अधिकार दिलवाने का कार्य करें।

शनि शिंगणापुर के मंदिर में पूजन स्थल पर महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाता है। मगर बीते 400 सालों से इस तरह की परंपरा चली आ रही है। महिलाऐं मंदिर ट्रस्ट में सम्मिलित नहीं हो पाई हैं। इन महिलाओं के चयन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। इसे एक अच्छा कदम माना जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -