उड़ते विमान में महिला ने की दरवाजा खोलने की कोशिश...
उड़ते विमान में महिला ने की दरवाजा खोलने की कोशिश...
Share:

बॉस्टन: ब्रिटिश एयरवेज के एक उड़ते हुए हवाई जहाज का दरवाजा खोलने का मामला सामने आया है। जानकारी से मालूम हुआ है की महिला ने नशे की हालत में उड़ते प्लेन का दरवाजा खोलने का प्रयास किया है। जैसे ही महिला ऐसा कर रही थी उसे रोक लिया गया और विमान में मौजूद साथी यात्रियों ने उसपर काबू पा लिया।

घटना के बाद प्लेन को उतारना पड़ा। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विमान लंदन से बॉस्टन जा रहा था। लोगान एयरपोर्ट पर उतरते ही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। वही पुलिस ने बताया कि इस महिला का संबंध किसी आतंकी संगठन से नहीं है और ऐसा कोई संदेह भी नही है।

साथ ही इस घटना के बारे में पूछने पर ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में बताया है कि महिला के अभद्र बर्ताव की वजह से जहाज के क्रू मेंबर ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -