हाथों से नहीं छूटा था मेहंदी का रंग, कर दी हत्या
हाथों से नहीं छूटा था मेहंदी का रंग, कर दी हत्या
Share:

मुजफ्फनगर : करीब दो माह पहले ही जिसके हाथ मेहंदी से सजे थे और जिसके हाथों में अभी भी शादी की मेहंदी का रंग लगा था। वह आई तो अपनी बहन की डोली सजाने के लिए थी लेकिन जहां से उसकी डोली निकली थी वहीं से उसकी अर्थी उठ गई। दरअसल एक युवक उसे गोली मारकर भाग निकला। गोली मारने वाले का शव भी करीब 1 किलोमीटर दूर खेत से बरामद किया गया है। इस शव पर भी गोली से वार करने के निशान हैं।

मृतका की पहचान अंजलि पिता पुष्पेंद्र गर्ग के तौर पर हुई है जबकि युवक पुष्पेंद्र गर्ग के ही गांव का युवक सन्नी था। प्रारंभिक तौर पर यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुष्पेंद्र गर्ग के यहां पर वैवाहिक समारोह की तैयारी की जा रही थी। उसकी छोटी बेटी का विवाह 29 अप्रैल को होना है। जिसके चलते उसकी बड़ी बेटी अंजलि यहां आई हुई थी। अंजलि का ससुराल पानीपत में है।

जब अंजलि उसके घर पर थी तो सन्नी उससे मिलने आया था। दोनों ही एक कमरे में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर सन्नी ने अंजलि के सीने में गोली मार दी। यह गोली सीने के आरपार हो गई। आरोपी सन्नी गोली चलने के बाद वहां से भाग निकला। मगर बाद में सुबह के समय गांववालों ने उसे घायल अवस्था में एक खेत में देखा।

इस युवक की बाईक भी पास ही में थी। माना जा रहा है कि अंजलि की जान लेने के बाद उसने स्वयं को गोली मार ली। जब अंजलि के परिजन को इस घटना की जानकारी मिली तो वे होश - हवास खो बैठे। किसी को कुछ सुधबुध ही न रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -