मकान के मलबे में दबी वृद्ध महिला
मकान के मलबे में दबी वृद्ध महिला
Share:

वाराणसी: जैतपुरा क्षेत्र में गिरे मकान में एक वृद्ध महिला दबने का मामला सामने आया है। हालांकि बाद में महिला को प्रयास कर जिंदा बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने महिला को सुरक्षित निकालने में सफलता प्राप्त की। बताया गया है कि मकान बारिश की वजह से ढहा था और इसके मलबे में रूखसाना बेगम नामक वृद्ध महिला दब गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान रमजान अली महतो का है। उन्होंने इसे लगभग साठ वर्ष पूर्व बनाया था। लेकिन बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर होती गई और कुछ दिन पहले ही मकान का एक हिस्सा गिर गया था। मकान गिरने की घटना के बाद परिवार के अधिकांश सदस्यों ने अन्य स्थानों पर पक्के मकान ले लिये, लेकिन एक सदस्य मोहम्मद यासिन और उसकी पत्नी रूखसाना ने जर्जर मकान को नहीं छोड़ा। बुधवार की सुबह होने वाली तेज बारिश के चलते मकान भरभराकर जमीन पर आ गिरा तो रूखसाना दब गई। 

इसकी जानकारी आस-पास रहने वालों को लगी, पहले तो लोगों ने रूखसाना को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -