प्रतिभा हत्याकांड : पुलिस खंगाल रही राज
प्रतिभा हत्याकांड : पुलिस खंगाल रही राज
Share:

कानपुर : महिला जज प्रतिभा सिंह गौतम की हत्या उसके ही पति मनु अभिषेक ने की थी। इस बात का खुलासा तो पुलिस ने कर दिया है लेकिन अब पुलिस उस राज को भी खंगालने में जुटी हुई है, जो मृतका प्रतिभा के मोबाइल में छुपे हुये है। पुलिस के अनुसार हत्या के पहले महिला जज ने करीब दस मिनट से अधिक किसी से बात की थी।

पुलिस अब यह छानबीन करने में जुटी हुई है कि प्रतिभा ने किससे बात की थी और क्या कहा था। फिलहाल पुलिस ने जब्त मोबाइल की काॅल डिटेल रिपोर्ट निकाल ली है। गौरतलब है कि बीती 9 अक्टूबर को महिला जज प्रतिभा का शव, उसके आवास से पुलिस को मिला था। उसके पति ने पुलिस को यह बताया था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब मामले की तफ्तीश हुई तो सच सामने आ गया था।

बताया गया है कि आरोपी पति ने प्रतिभा से बच्चा गिराने के लिये दबाव बनाया था, लेकिन इस बात से उसने साफ इनकार कर दिया था। हत्या की मुख्य वजह प्रमुखता से यही रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उसके पति को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट में प्रतिभा की मौत दम घुटने के कारण होना बताई गई थी।

रिश्वत की आरोपी महिला जज को मिली जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -