संबंध बनाते हुए महिला ने कर दिया पार्टनर के कंडोम में छेद, कोर्ट पहुंचा मामला
संबंध बनाते हुए महिला ने कर दिया पार्टनर के कंडोम में छेद, कोर्ट पहुंचा मामला
Share:

आजकल कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में जो मामला सामने आया है वह जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस मामले को जर्मनी का बताया जा रहा है जहां एक महिला को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया। इस मामले में महिला ने अपने पार्टनर से छिपाकर कंडोम में छेद कर दिया, जिसकी जानकारी खुद उसके साथी को ही नहीं थी। वहीं अब इस मामले में कोर्ट ने महिला को यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोपी मानते हुए सजा सुनाई है। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इस तरह का पहला केस है, जिसमें एक महिला को सजा दी गई है।

बताया जा रहा है इस मामले में एक जर्मन अदालत ने महिला को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है। आरोपी महिला ने अपने साथी को अंधेरे में रखा और अपने उसकी जानकारी के बिना उसके कंडोम में छेद कर दिया। इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि महिला ने सब कुछ इसलिए किया ताकि वो प्रेग्नेंट हो सके। कोर्ट ने इसे क्रिमिनल 'स्टेलथिंग' माना है। इसी के साथ इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला को अपने साथी के कंडोम को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए छह महीने की सजा सुनाई गई है। इस मामले में एक 39 वर्षीय महिला 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में थी और दोनों पिछले साल ऑनलाइन साइट के जरिए मिले, जिसके बाद दोनों लोगों के बीच सेक्शुअल रिलेशनशिप शुरू हो जाता है। उसके बाद महिला को अपने पार्टनर से प्यार हो गया लेकिन वह यह जानती थी कि वह इस सीरियस रिश्ते में नहीं रहना चाहता था।

यह सब होने के बाद 39 वर्षीय महिला ने फिर गुपचुप तरीके से कंडोम में छेद कर दिया, जिसे उसने पार्टनर से गर्भवती होने की उम्मीद में नाइटस्टैंड के लिए रखा था। हालांकि, वह सफल नहीं हुई। जी दरअसल ऐसा करने के बाद महिला ने सोचा था कि उसे अपने पार्टनर पर सीरियस रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाना काफी आसान होगा लेकिन वो अपने प्लान में सफल नहीं हो पाई। जी दरअसल यह जानने के बाद पुरुष ने अपने साथी के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए और महिला ने उसे हेरफेर करने का प्रयास करना स्वीकार किया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 'स्टेलथिंग' का दोषी पाते हुए 6 महीने की सजा सुनाई।

टॉड बोहली ने इतने अरब डॉलर में खरीदा चेल्सी क्लब

Video: विमान में चले लात-घुसे, चीखते-चिल्लाते रहे लोग

OMG! बिना डाइट और एक्सरसाइज के शख्स ने बना लिए सिक्स पैक एब्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -