लॉक डाउन के बीच पुलिस वैन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
लॉक डाउन के बीच पुलिस वैन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
Share:

नई दिल्ली: चीन के वूहान शहर से दुनिया भर में फैले खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन कर रखा है। भारत में भी इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉक डाउन लागू किया गया है। ऐसे में Lockdown के बीच साउथ दिल्ली के किदवई नगर में बुधवार को एक महिला ने पुलिस की वैन में एक बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है।

दरअसल जब इस महिला को पुलिस की वैन से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के परिवार वालों की ओर से पुलिस को एक कॉल की गई थी जिसमें उन्होंने सूचित किया कि उन्हें महिला के लिए तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता है। महिला किदवई नगर में मजदूरों की बस्ती में रहती है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला कान्स्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी 28 वर्षीय गर्भवती महिला को आपात प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) में लेकर सफदरजंग अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महिला ने वैन में ही बच्ची को जन्म दिया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बाद में महिला और नवजात बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया।

अमेरिका ने ढूंढा कोरोना संक्रमण रोकने का नया वैक्सीन

लॉकडाउन : आर्थिक विकास दर लुढ़ककर 1.6 फीसद आने की संभावना

लॉकडाउन : इन स्टेप्स को फॉलों करके आसानी से बदल सकते हैं Voter ID

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -