मध्यप्रदेश में महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म
मध्यप्रदेश में महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म
Share:

मध्य प्रदेश में एक महिला ने समय से पहले 4 बच्चों को हॉस्पिटल में जन्म दिया। अस्पताल का इस बारें में कहना है कि चारों बच्चों को जन्म 9 सप्ताह पहले ही हुआ है। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों अच्छे है। पैदा हुए 4 बच्चों में से 3 बेटे व 1 बेटी है। एक साथ चार बच्चों के जन्म पर परिवार भी बहुत खुश है। परिवार ने इस बारें में बोला है एक साथ हमें चार गुना खुशी मिली है।

बच्चों को जन्म देनेवाली 26 साल की महिला का नाम प्रीति है। इसकी शादी नंदलाल मेश्राम से ही हुई थी। शादी के तीन वर्ष बाद वह मां बनी है। प्रीति के बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से हुआ। फिलहाल चारों बच्चों को देखभाल के लिए NCU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों पर निगरनी रखी जा रही है।

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय धबड़गांव के मुताबिक यह केस बहुत मुश्किल था। सभी बच्चे 29वें सप्ताह में ही पैदा हुए हैं, यानी तय समय से तकरीबन 9 सप्ताह पहले ही इन बच्चों का जन्म हो गया है। खबरों का कहना है कि  एक से अधिक बच्चों को जन्म देनेवाला केस पहला नहीं है। हाल ही में बिहार के मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था. वहीं 29 अक्टूबर 2021 को बिहार के सिवान सदर अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चे को जन्म दिया था। वहीं दो वर्ष पहले बाराबंकी में भी ऐसा केस सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया था।

बेटी ने रचाई पिता से शादी फिर माँ से बोली- मैंने किया सही निर्णय

यहाँ सांप और बिच्छू के साथ लोग खाते है खाना...वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

पहले युवक हुआ कोरोना का शिकार...अब शरीर खाने वाले कीड़ों ने किया हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -