दिल्ली में फिर दोहराया निर्भया कांड, चलती कार में युवती के साथ गैंग रेप
दिल्ली में फिर दोहराया निर्भया कांड, चलती कार में युवती के साथ गैंग रेप
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली में 21 वर्ष की एक युवती के साथ चलती कार में ही गैंगरेप की वारदात हो गई। आरोपी उक्त युवती के वारदात के बाद सड़क पर ही छोड़कर चले गए। यह वारदात दक्षिण पूर्वी दिल्ली की अमर काॅलोनी मे हुई। इस घटना से दिल्ली मेें हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि इस घटना के बाद 5 राज्यों में आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए जा सकते हैं।

 दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर उनकी आलोचना की जा सकती है। आरोपियों की पहचान आरिफ 23 वर्ष व विजय 22 वर्ष के तौर पर हुई हैै। महिला की शिकायत के बाद आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। उक्त युवती को मेडिकल के लिए ले जाया गया। युवती दिल्ली में नौकरी की तलाश में आई थी लेकिन उसके साथ यह वारदात हो गई।

आरोपियों को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी महिला की जान पहचान के थे। उक्त युवती को वारदात के बाद युवक सड़क पर छोड़कर चले गए। इसके बाद युवती ने जैसे तैसे पीसीआर वैन को काॅल किया और फिर पीसी आर वैन ने उसे अस्पताल भिजवाया।

अपहरण के बाद रेप कर, की हत्या

पहले डकैतों ने चिकन बनाया फिर 2 महिलाओं से किया रेप

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -