पहले डकैतों ने चिकन बनाया फिर 2 महिलाओं से किया रेप
पहले डकैतों ने चिकन बनाया फिर 2 महिलाओं से किया रेप
Share:

पटौदी। शनिवार रात गुड़गांव के पास एक फैक्ट्री में घुसे बदमाशों ने 7 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह बदमाश हथियारों से लैस थे। इनकी संख्या 10 बताई जा रही है। 

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पहले फैक्ट्री के फार्म से मुर्गियां लूटीं। इसके बाद सभी ने चिकन बनाकर खाया और दो महिलाओं से गैंगरेप किया। इस दौरान बदमाश अपने साथ 50 हजार कैश और ज्वैलरी लूटकर भाग गए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इधर, पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार का कहना है कि यह घटना पटौदी से कुछ दूर स्थित गांव मंदपुरा में घटित हुई। डकैतों ने यह वारदात सीमेंट पाइप के फर्मे बनाने की फैक्ट्री में की है। आरोपियों के खिलाफ डकैती और गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -